Bokaro News : खुद के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें महिलाएं : डॉ जया लक्ष्मी

Bokaro News : बीएसएल में कार्यरत महिला अनुबंध कर्मियों के लिए स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन, दी गयी कई जानकारियां
बोकारो,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर मानव संसाधन के ठेका श्रमिक प्रकोष्ठ की ओर से बीएसएल में कार्यरत महिला अनुबंध कर्मियों के लिए गुरुवार को एक स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया. बीजीएच की डॉ जया लक्ष्मी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (मेडिसिन) ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर महिला अनुबंध कर्मियों को संबोधित किया. उन्होंने स्वयं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के महत्व के बारे में विस्तार से बात की. कहा कि महिलाएं आमतौर पर अपने खुद के स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं रहती हैं. अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज कर देती हैं. डॉ जया लक्ष्मी ने महिला स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों, स्वास्थ्य की देखभाल व सामान्य स्वास्थ्य जैसे विषय पर विस्तृत चर्चा के दौरान महत्वपूर्ण सुझाव दिये.
100 से अधिक महिला संविदा कर्मियों ने लिया भाग
स्वास्थ्य वार्ता में 100 से अधिक महिला संविदा कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान भी किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रिया प्रेरणा टोप्पो, उप प्रबंधक (एचआर-सीएलसी), सोनाली गुप्ता, सहायक प्रबंधक (एचआर-सीएलसी), प्रबीर कुमार (एचआर-कल्याण), गौरी शंकर ओहदार, धीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र दास, एमडी शादाब अख्तर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.पेटरवार : भारती महिला संघ का महाधिवेशन कल
पेटरवार, ग्रामीण महिलाओं का संगठन भारती महिला संघ पोरदाग का नौवां महाधिवेशन आठ मार्च को कार्यालय के निकट टाकाहा ग्राम स्थित मैदान में मनाया जायेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के पेयजल व स्वच्छता एवं उत्पाद व मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद होंगे. गुरुवार को ये जानकारी भारती महिला संघ की अध्यक्ष रेणुका देवी ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




