Bokaro News : ग्रामीणों ने मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य रोका, धीमी गति का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ग्रामीणों ने मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य रोका, धीमी गति का लगाया आरोप

Bokaro News : जरीडीह के कल्याणपुर स्थित परगना बाबा देवस्थान का हो रहा सौंदर्यीकरण, कंपनी के साइड इंचार्ज ने लोगों को समझाकर पुन: शुरू कराया काम.

विज्ञापन

जैनामोड़, जरीडीह के कल्याणपुर स्थित परगना बाबा देवस्थान के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है. गुरुवार को ग्रामीणों ने काम रोक दिया. धीमी गति का आरोप लगाया. आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य पर एनएचआइ ध्यान नहीं दे रहा है, इस कारण कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है. वहीं झामुमो कोषाध्यक्ष सोहन मुर्मू, लखन सोरेन व सुरेंद्र मुर्मू ने बताया कि जैनामोड़-गोला फोरलेन सड़क निर्माण में मंदिर के जमीन का अधिग्रहण किया गया. इस पर पूर्व में एनएचआई द्वारा मंदिर का सौंदर्यीकरण करना है, सूचना मिलते ही कंपनी के साइड इंचार्ज संदीप पाल पहुंचे ओर गांव वालों को समझाकर कार्य को पुनः चालू करवाया. उन्होंने कहा कि कार्य की जिम्मेदारी गांव के लोगों को दी जायेगी ओर वे अपने तरीके से ही कार्य करेंगे.

अरालडीह पंचायत में सड़क निर्माण का काम रोका

वहीं दूसरी ओर अरालडीह पंचायत के दोराबेड़ा के बीच में बन रहे भारतमाला परियोजना सड़क निर्माण के लिए दोराबेड़ा व बहादुरपुर सड़क को काट दिया गया है. इससे बनचास व दोराबेड़ा के लोगों का संपर्क बहादुरपुर सड़क से टूट गया है. जिसके विरोध में ग्रामीणों ने एनएचआइ सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया. वहीं एनएचआइ के अधिकारियों व सीओ प्रणव ऋतुराज के समझाने पर लोग शांत हुए. आश्वासन दिया गया कि एनएचआइ को इसकी जानकारी देते हुए कोई वैकल्पिक समाधान निकाला जाएगा. मालूम हो उक्त आरालडीह पंचायत के कुछ गांव के लोगों को दोराबेड़ा व बहादुरपुर सड़क से जोड़ने के लिए उच्च स्तरीय पुल का भी निर्माण किया जा रहा है. मौके पर अजित मुर्मू, नरेश सोरेन, जय टुडू, पचांनद हांसदा, मुक्तेश्वर हेंब्रम, सुखसागर मुर्मू, मुकेश, अलकदेव, अशोक, धुनु, उमाशंकर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola