Bokaro News : ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 28 Jan 2026 10:50 PM
Bokaro News : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन व ट्रैफिक विभाग ने चंदनकियारी में किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन.
बोकारो, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को परिवहन विभाग व ट्रैफिक विभाग की ओर से चंदनकियारी प्रखंड के लाघला व चंद्रा पंचायत क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. उद्देश्य ग्रामीणों के बीच सड़क सुरक्षा नियमों (जैसे हेलमेट पहनना, निर्धारित गति सीमा का पालन, मोबाइल फोन का उपयोग न करना) के प्रति जागरूकता फैलाना था. ताकि, दुर्घटनाओं को कम किया जा सके. कलाकारों ने सड़क पर हर छोटे-बड़े नियमों को रोचक अभिनय के माध्यम से पेश किया. संदेश दिया गया कि कैसे एक छोटी-सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है. साथ ही नाटक में यातायात नियमों का पालन करना, हेलमेट का उपयोग, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना जैसे संदेश को प्रमुखता से दिखाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने बताया कि ग्रामीण समुदाय को रास्तों पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना जैसे वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करना, नशे में वाहन का प्रयोग नहीं करना व वाहन को निर्धारित गति सीमा का पालन करना है. इधर, पेटरवार प्रखंड के पेटरवार 2 उच्च विद्यालय मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. स्थानीय खिलाड़ियों की टीमों ने भाग लिया. सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया. टूर्नामेंट राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्थानीय प्रशासन की पहल का हिस्सा था, जिससे ट्रैफिक नियमों का पालन और सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा मिले. स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को ट्रॉफी, मेडल व सुरक्षा जागरूकता पोस्टर वितरण के साथ पुरस्कृत किया. यातायात विभाग के प्रतिनिधियों ने खिलाड़ी व दर्शकों को हेलमेट पहनने, गति सीमा का पालन करने व वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने जैसे नियमों का महत्व को समझाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










