Bokaro News : चिन्मय विद्यालय बोकारो के छात्र सीबीएसइ राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए दिल्ली रवाना

Published at :27 Jan 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : चिन्मय विद्यालय बोकारो के छात्र सीबीएसइ राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए दिल्ली रवाना

Bokaro News : रांची में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय सीबीएसइ राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर व जूनियर कैटेगरी में प्रथम आयी थी स्कूल की टीम

विज्ञापन

बोकारो, सीबीएसइ नयी दिल्ली की ओर से आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी 2024-25 में भाग लेने के लिए सोमवार को चिन्मय विद्यालय की टीम दिल्ली रवाना हुई. एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम, हरियाण के तत्वावधान में सीबीएसइ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में चिन्मय विद्यालय बोकारो की चार सदस्यों की टीम व दो स्काॅट टीचर के साथ दिल्ली रवाना हुई. चिन्मय विद्यालय की टीम में आव्यान नारायण कश्यप, केशव अग्रवाल, आकर्षिता झा, आस्था शुक्ला के साथ दो शिक्षक श्रेया गुप्ता व शुभम कुमार गुप्ता भी शामिल हैं. यहां उल्लेखनीय है कि 22 व 23 नवबंर को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय सीबीएसई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में चिन्मय विद्यालय की टीम दोनों वर्गो सीनियर व जूनियर केटेगरी में प्रथम आयी थी.

छात्रों ने लगातार परिश्रम से इस उपलब्धि को किया प्राप्त : सूरज शर्मा

प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि छात्रों ने अपनी कुशल ज्ञान-कौशल से लगातार परिश्रम से इस उपलब्धि को प्राप्त किया है. पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर चिन्मय की टीम सफल होगी. आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, अध्यक्ष बिश्वरुप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मल्लिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, उप-प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व शिक्षकों ने सफलता की कामना की.

1994 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह

बोकारो, बीएसएल प्लस टू हाइ स्कूल सेक्टर-12 के 1994 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने सिटी पार्क में मिलन समारोह किया. इसमें करीब 46 विद्यार्थी एकत्र हुए. अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों ने स्कूल के दिनों को याद और अनुभवों को साझा किया. साथ ही गर्मी की छुट्टी के समय रियूनियन कार्यक्रम का प्लान बनाया गया. जिसमें लगभग 200 लोग सम्मलित होंगे. समारोह में देवेंद्र कुमार, ज्योत्सना आनंद, उदय सिंह, आलोक चौबे, राजीव भारद्वाज, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, अनुपमा, पूनम सिंह, सविता देव, रोशन सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, अभिषेक कुमार अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola