Bokaro News : 10वीं व 12वीं के राज्य स्तरीय सेकेंड व थर्ड टॉपर हुए सम्मानित
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 15 Sep 2025 11:05 PM
Bokaro News : समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन ने सम्मान समारोह का किया आयोजन, डीडीसी ने बच्चों का बढ़ाया हौसला.
बोकारो, समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने इस वर्ष 10 वीं व 12 वीं (जैक, सीबीएसइ और आइसीएसइ) बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. डीडीसी ने कहा कि आपकी सफलता पूरे राज्य और जिले के लिए गौरव का विषय है. यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. कहा कि स्टेट टॉपर रहे विद्यार्थियों को तीन-तीन लाख रुपये, सेकेंड टॉपर को दो-दो लाख रुपये व थर्ड टॉपर को एक-एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. डीइओ जगरनाथ लोहरा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. आप सभी बच्चों ने अपने-अपने शिक्षकों माता-पिता, स्कूल, समाज तथा समस्त जिले को गौरवान्वित किया है. आप सभी पर हम सबको गर्व है. विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धि पर बधाई और शुभकामना दी. इस दौरान (आइसीएससी 12वी बोर्ड) आर्ट्स थर्ड टॉपर सेंट जेवियर्स स्कूल, बोकारो के विद्यार्थी उमा शर्मा (98.25) व कॉमर्स थर्ड टॉपर राज रतन माला (98.00), (सीबीएससी10वीं बोर्ड) डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार की छात्रा सुमेधा माहेश्वरी (98.08), जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास के विद्यार्थी अभय कुमार (95.04) व अभिनव गुप्ता (95.04) , जैक बोर्ड साइंस थर्ड टॉपर वीके मजदूर इंटर कॉलेज चास के विद्यार्थी जगन्नाथ सिंह चौधरी (94.08) को सम्मानित किया गया. मौके पर एपीओ अविनव सिन्हा, शिक्षक, अभिभावक व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










