Bokaro News : खेलकूद से बच्चों में बढ़ता है अनुशासन व आत्मविश्वास : जय प्रकाश

Published at :28 Jan 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : खेलकूद से बच्चों में बढ़ता है अनुशासन व आत्मविश्वास : जय प्रकाश

Bokaro News : आदर्श विद्या मंदिर चास में तीन दिवसीय 22वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, एनसीसी विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड के माध्यम से सभी का मोहा मन

विज्ञापन

बोकारो, आदर्श विद्या मंदिर चास में चल रही तीन दिवसीय 22वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘जोश 2024-25’ सोमवार को संपन्न हुई. मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास व विशिष्ट अतिथि खुर्शीद आलम, निरीक्षक सह चास थाना प्रभारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की. विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव जय प्रकाश तापड़िया ने कहा कि खेलों से बच्चों में ना केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि उनमें अनुशासन की समझ भी पैदा होती है. कहा कि आगामी सत्र से एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) का प्रशिक्षण भी प्रारंभ करने जा रहे है. मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार ने कहा की बोकारो को शिक्षा केंद्र बनाने में आदर्श विद्या मंदिर का बहुत बड़ा योगदान है. विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा. साथ ही विद्यालय के प्रगति में किये गये प्रायासों और आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डाला.

पच्यून सदन प्रथम व जुपीटर सदन रनर-अप

इससे पहले मुख्य अतिथि ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली. एनसीसी विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड के माध्यम से सभी का मनमोह लिया. वहीं, विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. इसके बाद बच्चों के मध्य 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, स्वीट रेस, गुब्बारा रेस, सैक रेस, शॉट पुट आदि प्रतियोगिताओं की समाप्ति पर अभिभावकों और शिक्षकों के मध्य भी रस्साकशी व म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पच्यून सदन प्रथम व जुपीटर सदन रनर-अप रहा. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शैक्षणिक निरीक्षक व वरीय शिक्षक जी पॉल ने किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुमन आदित्य ने की.

ये थे मौजूद

समारोह में विशेष अतिथि अनिल गोयल, अशोक जगनानी, गोपाल मुरारका, रितेश लोधा, विकास अग्रवाल, मनोज मानसिया, राज केजरीवाल, अरुण केजरीवाल, सुशील गर्ग, नवीन केजरीवाल, सुभाष केजरीवाल, प्रदीप अग्रवाल, पंकज बंसल, निरंजन पीपुरिया, दीपक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अमन सिंहानिया, राकेश सिंहानिया, राजेंद्र जालान, डॉ. उषा अग्रवाल, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा अंबिका हेमका सहित सभी सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola