Bokaro News : बीएसएल से फरवरी में सात अधिकारी व 47 कर्मी हुए रिटायर

Updated at : 28 Feb 2025 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल से फरवरी में सात अधिकारी व 47 कर्मी हुए रिटायर

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गयी विदाई, कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र व उपहार भेंट किये गये

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट से फरवरी 2025 में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. फरवरी में सात अधिकारी व 47 कर्मी रिटायर हुये. मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी व अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी थे. श्री रंगानी व सुश्री बनर्जी ने कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र व उपहार भेंट किये. कर्मियों व उनके परिवारजनों से मुलाकात की. सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने आगंतुकों का स्वागत किया. सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को अंतिम निबटारा व मैत्री भवन से संबंधित जानकारी दी. प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मी का संक्षिप्त बायोडाटा प्रस्तुत किया.

मुख्य महाप्रबंधक आइबन बंकिरा को दी गयी विदाई

मुख्य महाप्रबंधक (संगणक एवं सूचना प्रौद्योगिकी) आइबन बंकिरा को भी समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी. मौके पर कार्यकारी निदेशक प्रभारी सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर. मिश्रा कार्यकारी सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष उपस्थित थे. श्री महापात्रा ने आइबन बंकिरा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की. उपस्थित सभी ने उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola