Bokaro News : पंजीकृत उद्यानों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 31 Jan 2026 11:06 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल में ‘बेस्ट गार्डन प्रतियोगिता’ : समिति ने किया आरजीबीएस विभाग में स्थित सहगान-उद्यान का निरीक्षण.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र में ‘बेस्ट गार्डन प्रतियोगिता’ के अंतर्गत प्लांट परिसर स्थित पंजीकृत उद्यानों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसी क्रम में बीएसएल अधिकारियों की एक समिति की ओर से आरजीबीएस विभाग में स्थित सहगान-उद्यान का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया. उल्लेखनीय है कि संयंत्र परिसर में स्थित पंजीकृत उद्यानों के मूल्यांकन के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) अरविंद कुमार कर रहे हैं. समिति संयंत्र परिसर में स्थित सभी पंजीकृत उद्यानों का चरणबद्ध रूप से मूल्यांकन कर अपनी रिपोर्ट अधिशासी निदेशक (संकार्य) को प्रस्तुत करेगी. उद्यान की विशेषताओं व रख-रखाव के लिए किये जा रहे प्रयासों की ली जानकारी निरीक्षण के दौरान समिति सदस्यों ने उद्यान में लगाये गये विभिन्न प्रकार के पुष्प पौधों के साथ-साथ फलदार व छायादार वृक्षों का अवलोकन किया. साथ ही उद्यान की रचनात्मकता, औद्योगिक वातावरण के अनुरूपता, रख-रखाव, स्वच्छता व समग्र प्रस्तुति जैसे निर्धारित मानकों के आधार पर उसका मूल्यांकन किया. निरीक्षण के दौरान आरजीबीएस विभाग के सहायक महाप्रबंधक नंद कुमार ने उद्यान की विशेषताओं व उसके रख-रखाव के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी. समिति ने उद्यान की साज-सज्जा व प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व ठेका श्रमिकों की ओर से किये जा रहे सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा की. मौके पर आरजीबीएस विभाग के महाप्रबंधक सह विभागीय सुरक्षा अधिकारी एन नागेश रामटेके, सहायक महाप्रबंधक एस देव शीलभद्र, सहायक महाप्रबंधक अभिषेक कुमार, वरीय प्रबंधक प्रवीण कुमार, चितरंजन राय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. ———- – संयंत्र परिसर में स्थित पंजीकृत उद्यानों के मूल्यांकन के लिये एक समिति का गठन – उद्यानों का चरणबद्ध रूप से मूल्यांकन कर अधिशासी निदेशक (संकार्य) को रिपोर्ट

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola