Bokaro News : सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों से अवगत हुए बीएसएल कर्मी

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 12 May 2025 11:23 PM

विज्ञापन

Bokaro News : एक नये सफर की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन, मई में रिटायर होने वाले कर्मी हुए शामिल, सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं की दी गयी जानकारी.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) से मई-2025 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 39 कार्मिकों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से साेमवार को मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में ‘एक नये सफर की शुरुआत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मानव संसाधन के अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित की गयी.

नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी, योग से स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया

वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से अवगत कराया. सभी आगंतुकों का स्वागत किया. डॉ जया लक्ष्मी, मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) और योग विशेषज्ञ व कृष्ण बंधु मिश्रा ने इस्पात कर्मियों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया.

आवास प्रतिधारण नीति, धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी

उप प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) दीपशिखा ने उपस्थित समूह को वित्तीय प्रबंधन व नगर प्रशासन विभाग से जितेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक ने आवास प्रतिधारण नीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उत्कर्ष बैंक के क्लस्टर हेड चंदन कुमार अरोड़ा व ब्रांच हेड एके पांडेय की टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित सुधिजनों को सीनियर सिटीजन के लिए धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola