Bokaro News : नक्सली बलदेव मांझी का शव परिजन बीजीएच से ले गये

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : नक्सली बलदेव मांझी का शव परिजन बीजीएच से ले गये

Bokaro News : 16 जुलाई को गोमिया के बिरहोरडेरा के जंगल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में हो गयी थी मौत.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जनरल अस्पताल बीजीएच के मर्चरी में रखा नक्सली बलदेव मांझी का शव उसके परिजन शुक्रवार को ले गये. इस दौरान परिजन ने किसी से बात नहीं की. नावाडीह थाना क्षेत्र के पेंक नारायणपुर कडरू खुट्टा का रहनेवाला बलदेव 16 जुलाई की सुबह गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगल में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारा गया था.

बुधवार की रात हुआ था पोस्टमार्टम

चास अनुमंडल अस्पताल में बुधवार की देर रात इनामी नक्सली कुंवर मांझी व बलदेव मांझी के शव का पोस्टमार्टम चास के अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे की मौजूदगी में डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने किया था. बाद में दोनों शव बोकारो जनरल अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिये गये थे. कुंवर मांझी का शव उसके परिजन गुरुवार को ले गये थे. बताया जाता है कि बलदेव पहले अपराध के क्षेत्र में जाना नाम था. वह बाद में नक्सली संगठन से जुड़ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola