चोरी के मोबाइल के साथ भीख मांगने वाली महिला स्टेशन से गिरफ्तार

बोकारो रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाली एक महिला को पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
संवाददाता, बोकारो बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर से भीख मांगने वाली एक महिला को सेक्टर 12 थाना की पुलिस ने शनिवार की देर रात को गिरफ्तार किया. उसका नाम रूपा देवी है और उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुए. पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वह मूल रूप से बिहार के रोहतास के रहने वाली है. रविवार को सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि 16 जुलाई को सेक्टर 12 निवासी तसलीम जुनैदी अंसारी व तब्ब्सुम परवीन के आवास से मोबाइल चोरी हो गया था. दोनों ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए भीख मांगने वाली एक महिला पर शक जताया था. इसके आधार पर कार्रवाई की गयी. छापेमारी टीम में सअनि सुकलाल हांसदा, सअनि मिथिलेश दूबे, सअनि इंदर कुमार पासवान, आरक्षी रंजू कुमारी, देवेश शुक्ला, विश्वनाथ कुंभकार, अभिमन्यु कुमार महताे शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










