Bokaro News: सोशल मीडिया के दुरुपयोग चिंता का विषय : आइजी

Bokaro News: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मंगलवार को जीजीएसइएसटीसी कांड्रा चास में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया.
बोकारो, सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मंगलवार को जीजीएसइएसटीसी कांड्रा चास में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन आइजी सुनील भास्कर, एसपी हरविंदर सिंह, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार, ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर, डीइएसओ धनंजय कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया. आइजी श्री भास्कर ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है. शिक्षा, बैंकिंग, शासन, संचार व मनोरंजन सहित लगभग हर क्षेत्र में इंटरनेट का व्यापक उपयोग हो रहा है. इसके साथ ही साइबर अपराधों की घटनाओं में भी तेजी से वृद्धि हुई है. ऑनलाइन ठगी, फर्जी वेबसाइट व लिंक, ओटीपी व केवाईसी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी प्रोफाइल व व्यक्तिगत डेटा की चोरी की घटनाएं चिंता का विषय है. मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, सोशल मीडिया की गोपनीयता सेटिंग्स को अपडेट रखे. अज्ञात या संदिग्ध लिंक, कॉल, ई-मेल व मैसेज से दूर रहे. इंटरनेट उपयोग के वक्त अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की. सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए नागरिकों की सजगता जरूरी : एसपी एसपी श्री सिंह ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग समय की बड़ी जरूरत है. साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी व फर्जी डिजिटल गतिविधियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए आमजन को अधिक सतर्क व जागरूक रहने की जरूरत है. ओटीपी साझा नहीं करे. अज्ञात कॉल या लिंक से बचे. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सीमित रखे. डीडीसी श्रीमती मजूमदार ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने शासन, शिक्षा व सार्वजनिक सेवाओं को अधिक सुलभ व पारदर्शी बनाया है. श्री धनंजय ने सुरक्षित इंटरनेट दिवस के महत्व, उद्देश्य व इतिहास पर चर्चा की. मौके पर एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार, जीजीएसइएसटीसी निदेशक, प्राचार्य आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




