Bokaro News : शिविर लगाकर बैंक एकाउंट से आधार को करें लिंक

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 22 May 2025 10:58 PM

विज्ञापन

Bokaro News : उपायुक्त ने की आधार निगरानी समिति की बैठक, प्रखंड मुख्यालयों में भी आधार कार्ड बनाने का काम शुरू

विज्ञापन

बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त विजया जाधव ने आधार निगरानी समिति की बैठक की. उपायुक्त ने आधार निर्माण केंद्र एवं आयोजित शिविर के प्रदर्शन की जानकारी ली. इस क्रम में डीपीओ यूआइडी ने बताया कि प्रखंडों में निलंबित आधार केंद्र को शुरू कर लिया गया है. पेटरवार प्रखंड को छोड़ सभी प्रखंड कार्यालय, बीआरसी केंद्र (09), विभिन्न बैंक शाखा (26), पोस्ट आफिस (ब्रांच – सब पोस्ट आफिस) (81) में आधार निर्माण एवं अपटेड का कार्य किया जा रहा है. आयोजित विशेष आधार शिविर में कुल 15 हजार आधार में मोबाइल नंबर व त्रुटि में सुधार (अपडेट) का कार्य किया गया. वहीं, 02 हजार नये आधार कार्ड का निर्माण हुआ है. समीक्षा क्रम में 30 हजार बैंक खातों का आधार से लिंक नहीं होने से डाइरेक्ट बेनिफीट ट्रांसफर (डीबीटी) नहीं होने की बात सामने आयी. इस पर उपायुक्त ने लीड बैंक मैनेजर को शिविर लगाकर बैंकों में आधार से बैंक अकाउंट को लिंक करने का निर्देश दिया.

लंबित मामलों के निष्पादन में लायें तेजी

जिला समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम चास, सदर अस्पताल बोकारो, अनुमंडल अस्पताल बेरमो, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय चास/बेरमो (तेनुघाट) आदि में नये आधार केंद्र स्थापित व असक्रिय मशीनों को सक्रिय करने, नये मानव बल को जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने आदि का निर्देश यूआइडी क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधि को दिया. उन्होंने राज्य स्तर पर लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया.

10 वर्ष से ज्यादा पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए करें जागरूक

डीसी विजया जाधव ने 10 वर्ष से ज्यादा पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आमजनों के बीच प्रचार–प्रसार करने उन्हें आधार अपडेट कराने के लिए प्रेरित करने को कहा. वहीं, 05-07 एवं 15-17 आयु वर्ग वाले लोगों का बायोमीट्रिक अपडेट करने के लिए अभियान चलाने को कहा. पीवीटीजी समुदाय के लोगों एवं शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण को लेकर शिविर लगाने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा विभिन्न एजेंडा पर चर्चा करते हुए सभी आयु वर्ग के शतप्रतिशत आधार सैचुरेशन, डाक्युमेंट अपलोड का कार्य, 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए नया आधार पंजीकरण के उपरांत स्टेट पोर्टल के माध्यम से भौतिक सत्यापन कर प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

ये थे मौजूद

मौके पर अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियूष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी मनरेगा पंकज दूबे, डीपीओ यूआइडी शैलेंद्र कुमार, यूआइडी क्षेत्रीय कार्यालय रांची के प्रतिनिधि, लीड बैंक मैनेजर, सहायक डाक अधीक्षक बोकारो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola