ePaper

Bokaro News : समस्याओं को सुनना व समय पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी : उपायुक्त

Updated at : 23 Dec 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : समस्याओं को सुनना व समय पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी : उपायुक्त

Bokaro News : समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में 49 मामलों की हुई सुनवाई, ऑन स्पॉट कई मामलों का निष्पादन.

विज्ञापन

बोकारो, जनता की समस्याओं को सुनना व समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है. यह बातें मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान उपायुक्त अजयनाथ झा ने कही. डीसी ने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन व आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है. इससे ना केवल लोगों की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूत होता है.

जनता दरबार में 49 आवेदन प्राप्त हुए. बिजली विपत्र, भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक कलह, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड और जनसुविधा से संबंधित विषय प्रमुख रहे. कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान हुआ. डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता व त्वरित कार्रवाई के साथ काम करें, ताकि जनता को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े.

शिविर लगाकर अत्यधिक बिजली विपत्र के मामलों पर करें सुनवाई

जनता दरबार में चास विद्युत प्रमंडल में स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को अत्याधिक विपत्र आने की शिकायत पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल चास को शिविर लगाकर ऐसे मामलों की सुनवाई कर उपभोक्ताओं को राहत देने की बात कही. साथ ही, इसकी पुनरावृति नहीं हो, इसको लेकर भी कार्य करने को कहा. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola