Bokaro News : पावर ग्रिड निर्माण के लिए भूमि करें चिन्हित : उपायुक्त

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 26 Mar 2025 9:57 PM

विज्ञापन

Bokaro News : जेबीवीएनएल की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति कार्य की समीक्षा, गरगा नदी किनारे पावर सबस्टेशन बनाने को लेकर भी भूमि उपलब्ध कराने की बात कही

विज्ञापन

बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को डीसी विजया जाधव ने झारखंड बिजली वितरण विभाग (जेबीवीएनएल) की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति कार्य की समीक्षा की. भूमि अधियाचना के मामलों में मुख्यमंत्री उज्जवला झारखंड योजना, आरडीडीएस आदि की प्रगति कार्य की समीक्षा की. उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता से भूमि अधियाचना से संबंधित मामलों की जानकारी ली. कार्यपालक अभियंता चास एसबी तिवारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर आइटीआइ मोड़ के समीप पावर ग्रिड इकाई अधिष्ठापन को लेकर भूमि की आवश्यकता है. इस पर डीसी ने अंचलाधिकारी चास से मामले में भूमि चिन्हित करते हुए कार्रवाई को कहा. वहीं, गरगा नदी किनारे पावर सबस्टेशन बनाने को लेकर भी भूमि उपलब्ध कराने की बात कही. इस पर बीएसएल नगर प्रशासन-अंचलाधिकारी चास को कार्रवाई करने को कहा.

जिले के 166 गांवों को किया गया है चिन्हित

मुख्यमंत्री उज्जवला झारखंड योजना की प्रगति पर कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिले के 166 गांव को इस योजना के तहत चिन्हित किया गया है. संबंधित एजेंसी द्वारा पोल-तार का अधिष्ठापन कार्य प्रगति पर है. उन्होंने कार्यरत एजेंसी के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार दास से कार्य प्रगति की जानकारी ली. बताया कि 25 गांव में कार्य प्रगति पर है. उपायुक्त ने एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. रिवेंड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम स्टेंथरिंग (आरडीएसएस) के तहत 11 केवी लाइन, जर्जर पोल, तार, खराब ट्रांसफाॅर्मर आदि के कार्य प्रगति की जानकारी ली. संबंधित एजेंसी के सुधीर कुमार सिंह को कार्य में गति लाने का निर्देश दिया. बिजली वितरण निगम से संबंधित योजनाओं में आ रही समस्याओं के निराकरण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया.

ये थे मौजूद

मौके पर जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, बीएसएल के नगर प्रशासन विभाग के सीजीएम कुंदन कुमार, कार्यपालक अभियंता चास एसबी तिवारी, कार्यपालक अभियंता बेरमो (तेनुघाट) प्रभाकर कुमार, कार्यपालक अभियंता हरि राम स्वर्णकार, चास अंचलाधिकारी दीवाकर दूबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत विभिन्न कार्यरत एजेंसियों के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola