Bokaro News: राज्यपाल जिला रामरुद्र सीएम एसओइ चास में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: राज्यपाल जिला रामरुद्र सीएम एसओइ चास में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

Bokaro News: प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीसी-डीडीसी ने किया निरीक्षण, कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये.

विज्ञापन

बोकारो, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार छह फरवरी को बोकारो आयेंगे. राज्यपाल जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चास में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे. इसको लेकर गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा व उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने विद्यालय का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने विद्यालय परिसर, सभागार, कक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये. विशेष रूप से विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, माइकिंग एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अलग-अलग दायित्व सौंपा गया है. प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, एनडीसी प्रभाष दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, विद्यालय के शिक्षक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola