Bokaro News : तेनुघाट डैम में डूबने से मत्स्य पालक मित्र के पिता की मौत

Published at :27 Jan 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : तेनुघाट डैम में डूबने से मत्स्य पालक मित्र के पिता की मौत

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के चिनिया गड्ढा गांव की घटना, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन

पेटरवार, पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के चिनिया गड्ढा गांव निवासी सह मत्स्य पालन मित्र भागवत केवट के पिता सह मत्स्य पालक लाभुक अकलू केवट (56 वर्ष) की मौत तेनुघाट डैम में डूबने के कारण रविवार की रात्रि में हो गयी. उनके पुत्र और परिजन सोमवार को उन्हें लेकर पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनम्र विधाता ने मृत घोषित कर दिया. दिवंगत का शरीर ठंड से पूरी तरह अकड़ गया था. पेटरवार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है. बताया जाता है कि अकलू केवट रविवार को पतकी पंचायत के बागजोबरा घाट स्थित तेनुघाट जलाशय में मत्स्य पालन करने के लिए बनाये गये केज में मत्स्य पालन की निगरानी कर रहा थे कि अचानक केज की पानी में गिर गये. जब वह रविवार की शाम में अपने घर नहीं लौटे, तो उनके पुत्र और परिजन सोमवार की सुबह बागजोबरा घाट स्थित केज में गये तो देखा कि उनका शरीर पानी के ऊपर तैर रहा था. आनन-फानन में पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया. जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

हाथी ने स्कूल का दरवाजा तोड़ खाया एमडीएम का चावल

पेटरवार, पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के मौथा टांड़ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंड से बिछुड़े एक हाथी के बच्चे ने विद्यालय का दरवाजा तोड़कर किचन स्टोर में रखे एमडीएम का 60 किलो चावल को खाकर व बरामदे में बिखर कर बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों की सूचना पर सुबह विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे और वस्तुस्थिति से अवगत होकर इसकी सूचना बीआरसी पेटरवार को दी. गांव में हाथी के प्रवेश के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. इसी प्रखंड के चरगी पंचायत के जंगली क्षेत्र में हाथियों ने डेरा जमाया है. चरगी निवासी बहादुर महतो ने बताया कि चरगी व एटके के जंगल में चार जंगली हाथी सोमवार के दिन में विचारण कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola