Bokaro News: शिक्षा संस्थान अल्पसंख्यक मामलों का ससमय करें निष्पादन : प्रो शाहिद

Published at :15 Feb 2025 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: शिक्षा संस्थान अल्पसंख्यक मामलों का ससमय करें निष्पादन : प्रो शाहिद

Bokaro News: अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के राष्ट्रीय आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने बोकारो परिसदन में की बैठक

विज्ञापन

बोकारो, दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को भारत सरकार के अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के राष्ट्रीय आयोग (एनसीएमइआइ) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो (डॉ) शाहीद अख्तर बोकारो पहुंचे. बोकारो परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. कहा कि शिक्षा व कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अल्पसंख्यक संबंधित मामलों को ससमय निष्पादित करे. विभिन्न महाविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों व प्रतिनिधि भी निष्पादन में प्राथमिकता बरते.

कई मामलों पर की चर्चा

जिले में संचालित शिक्षण संस्थानों, अध्ययनरत बच्चों की संख्या, अल्पसंख्यक बच्चों की संख्या व अल्पसंख्यक बच्चों से संबंधित मामलों पर चर्चा की. अल्पसंख्यक विद्याथिर्यों के लिए केंद्र व राज्य सरकार संचालित योजनाओं की जानकारी ली. माइनॉरिटी एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिला स्तर पर हर महीने बैठक करने को कहा. विद्यालय स्तर पर बैठक के साथ जन जागरूकता को लेकर कार्यशाला करने का निर्देश दिया.

ये थे मौजूद

मौके पर एसी मो मुमताज अंसारी, डीडब्लूओ एनएस कुजूर, डीइओ जगरनाथ लोहारा, डीएसइ अतुल चौबे, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य व प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola