Bokaro News : डीसी ने वृद्धाश्रम का लिया जायजा, वृद्धों का जाना कुशल-क्षेम

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 29 Oct 2025 9:52 PM

विज्ञापन

Bokaro News : डीसी ने सोलागीडीह स्थित बाबा वैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध सेवा आश्रम में रह रहे वृद्धों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

बोकारो, उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को सोलागीडीह स्थित बाबा वैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध सेवा आश्रम का जायजा लिया. संस्था के स्थापना दिवस पर डीसी ने वहां रह रहे वृद्धजनों से बातचीत की. हालचाल जाना. जीवन के अनुभवों को सुना. संस्था पदाधिकारी व वृद्धजनों ने डीसी का स्वागत किया. डीसी श्री झा ने कहा कि आप सब समाज की जड़ हैं, जिन्होंने जीवन का सबसे सुंदर हिस्सा परिवार, समाज व देश की सेवा में बिताया है. हमारा दायित्व है कि आपकी खुशियों व सम्मान की रक्षा करें. उन्होंने वृद्धों से उनके स्वास्थ्य, भोजन व सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली. हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. जैसे ही डीसी आश्रम पहुंचे, किसी ने उनकी कलाई पकड़ कर कहा कि बेटा, बहुत दिनों बाद कोई हमारा हाल पूछने आया, तो किसी ने मुस्कराते हुए कहा कि आप आये, तो हमें लगा कोई अपना देखने आया है. डीसी ने कहा कि वह समय-समय पर उनसे मिलते आते रहेंगे. आश्रम संचालक समिति ने कहा कि डीसी के अनायास आने ने वृद्धजनों के मन में ऊर्जा व आत्मीयता भर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola