Bokaro news: मांदर की थाप व करम के गीतों पर झूमा चास- बोकारो

Updated at : 12 Sep 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro news: मांदर की थाप व करम के गीतों पर झूमा चास- बोकारो

Bokaro news: वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच का ‘डहरे करम बेड़हा’ कार्यक्रम, निकली करम यात्रा, जुलूस में शामिल हजारों महिला -पुरुष ने जमकर किया नृत्य

विज्ञापन

चास, वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से गुरुवार को ‘डहरे करम बेड़हा’ चाला करम नाचब माझ शहरे कार्यक्रम के तहत चास आइटीआइ मोड़ से बोकारो नया मोड़ बिरसा चौक तक विशाल करम जावा यात्रा निकाली गयी. शामिल सभी महिलाएं व युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर करम गीतों की धुन पर थिरकते आगे बढ़ रही थी. इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने झारखंड सांस्कृतिक आधारित झूमर व करम गीत प्रस्तुत किया. जुलूस में शामिल हजारों महिला -पुरुष ने डीजे के धुन पर भी जमकर नृत्य किया. करम के गीत, मांदर की थाप-नगाड़े की गूंज और डीजे धुन से पूरा शहर गुंजायमान हो गया. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना कर की गयी. मंच के सदस्यों ने डुमरी के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की. आइटीआइ मोड़ चास से नया मोड़ तक करीब आठ किमी की दूरी तय कर लोग बिरसा चौक पहुंचे जहां यात्रा करम आखड़ा में तब्दील हो गया.

करम परब झारखंडी संस्कृति की धरोहर : राजेश महतो

मंच के संयोजक सह जिप सदस्य राजेश महतो ने कहा कि वृहद झारखंड में हजारों वर्षों से मनाया जाने वाला करम परब हमारी संस्कृति का एक विशाल धरोहर है. करम परब मूल रूप से प्रकृति की सृजनगाथा एवं मातृत्व शक्ति स्वरुप कुवांरी बालाओं पर आधारित है, लेकिन वर्तमान में इसकी नाम, शुद्धता, गीत, नाच, प्रथागत नियम आदि में काफी परिवर्तन हो है जो हमारी संस्कृति के लिए गलत है. इसलिए करम परब के महत्व को संजोये रखने के लिए मंच इस प्रकार का कार्यक्रम कर लोगों को झारखंडी संस्कृति के प्रति जागरूक कर रही है. झारखंड आंदोलनकारी पार्वती चरण महतो व मंच के अन्य सदस्यों ने कहा झारखंड की सभ्यता व संस्कृति को बचाने के लिए सभी झारखंडी मानुष को आगे आने की जरूरत है. करम परब झारखंड संस्कृति की धरोहर है. यह पर्व भाई-बहनों के अटूट प्रेम के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देता है. वहीं चास आइटीआइ मोड़ पर यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए चास प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी ने सेवा शिविर लगाया .शिविर में लोगो के बीच पानी ,शरबत , बिस्कुट सहित अन्य सामग्री वितरण किया गया.

ये हुए शामिल

यात्रा में वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के सदस्य दयामय महतो, आजसू के बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, दुर्गाचरण महतो, अजीत महतो , दीपक महतो ,अलका देवी , दीपक पुनेरियार, रामविलास महतो, हरिकृष्ण महतो, संजय महतो, अशोक महतो, निमाई महतो, कुमोद महतो, लक्ष्मण महतो, झामुमो नेता विजय रजवार, हाबूलाल गोराई,अर्जुन महतो, सखाय महतो, लक्खी केटियार, सरोज महतो, भोला महतो, विकास महतो, चितरंजन महतो, रवि महतो सहित हजारों की संख्या की महिला पुरुष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola