Bokaro News : पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर जगह-जगह शोक सभा आयोजित

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 04 Aug 2025 10:26 PM

विज्ञापन

Bokaro News : कसमार में शोक की लहर, झामुमो समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व प्रबुद्ध जनों ने जताया शोक.

विज्ञापन

कसमार, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से कसमार प्रखंड में भी शोक की लहर है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जन इस शोक में डूबे हुए हैं. कसमार प्रखंड से शिबू सोरेन के करीबी रिश्ते होने व अनेक आंदोलन से निकटतम तौर पर जुड़े होने के कारण भी यहां के जन-जन के प्रिय बने हुए थे. कसमार प्रखंड के साथ उनकी अनेक स्मृतियां जुड़ी हुई है. झामुमो के कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, एक युग पुरुष थे. उनका निधन एक युग का अंत है. झारखंड की राजनीति में उनका स्थान कोई नहीं ले सकता. वह अद्वितीय थे. प्रखंड प्रमुख सह झामुमो महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियोती कुमारी ने कहा कि गुरुजी कोई नाम नहीं, झारखंड की रगों में बहता हुआ एक विश्वास था. एक ऐसा नेतृत्व जो ना कभी झुका, ना कभी थका. पार्टी के युवा नेता शेरे आलम ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन एक संघर्ष था. पहले जमींदारों से, फिर व्यवस्था से, फिर इस देश की राजनीतिक सोच से, जो आदिवासियों, शोषितों और वंचितों को हाशिये पर रखती थी. पार्टी नेता सिकंदर कपरदार ने कहा कि आज की पीढ़ियां उनके संघर्षों की गाथाएं सुनकर बड़ी हुई हैं. और अब, जब वे हमारे बीच नहीं हैं, हमें उनके अधूरे सपनों को पूरा करना है. इसके अलावा प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर, रामश्य हांसदा, तनवीर आलम, नित्यानंद महतो व संजय कुमार महतो, प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, संगठन सचिव जितेंद्र टुडू, चकेश्वर महतो व इरफान अंसारी (बबलू), सह सचिव महेंद्र सिंह, कृष्ण किशोर कपरदार, सोमेश्वर महतो, रविशंकर महतो, कोषाध्यक्ष नरेंद्र महतो, कुलदीप करमाली, धनंजय स्वर्णकार, नरेश कुमार महतो समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी गहरा शोक जताया है. इधर, भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि शिबू सोरेन ने आदिवासी अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य रामसेवक जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नाथ महतो, प्रखंड सचिव उमेश कुमार महतो, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार जायसवाल, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो, प्रखंड सचिव प्रशांत कुमार महतो, प्रखंड सचिव सौरभ कुमार जायसवाल, भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य शकुर अंसारी, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र महाराज, सिंहपुर इंटर कॉलेज के निर्देशक सुजीत कुमार, पूर्व उप प्रमुख ज्योत्सना झा, समाजसेवी सुधीर चंद्र राय आदि ने गहरा शोक जताया है. पिंड्राजोरा में शोक की लहर पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा व आसपास के क्षेत्र के लोगों ने पूर्व सीएम के निधन पर शोक जताया है. झामुमो नेता विजय रजवार झामुमो बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी , जिला परिषद सदस्य राजेश महतो, आंदोलनकारी नंदलाल महतो, पूर्व मुखिया गोरा चंद महतो, पूर्व सरपंच मनोहर दुबे, पूर्व मुखिया परीक्षित महथा, पूर्व मुखिया सुरेश चंद्र महतो, आंदोलनकारी राजदेव माहथा, बाबूलाल गोराई , डॉ सहदेव चंद्र दुबे, संतोष कुमार सिंह, खगेंद्र नाथ, संजय कुमार महतो, खिरोधर महतो, विक्रम महथा, निरंजन सिंह चौधरी, गयाराम सिंह चौधरी, किरण चंद्र मांझी, मुखिया कृष्णा पद महतो, गुलाम अंसारी, मुखिया शिबू सोरेन, कुमारी किरण महतो, पशुपति महतो, तपन कुमार महतो, संदीप कुमार महतो, सुकून कुमार महतो, मंजू देवी, पूर्व मुखिया भाजपा नेता पंचानन महतो, संतोष कुमार महतो, बाटुल प्रमाणिक क्षेत्र के आदि लोगों ने निधन पर शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola