Bokaro News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रस्तुति से मोहा मन

Published at :13 Feb 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रस्तुति से मोहा मन

Bokaro News: डीपीएस बोकारो में स्पेशल एसेंबली का किया गया आयोजन, प्राचार्य ने कहा : बिना किसी तनाव के थोड़ी-थोड़ी देर का ब्रेक लेकर लगन के साथ करें पढ़ाई

विज्ञापन

बोकारो, डीपीएस बोकारो में गुरुवार को स्पेशल एसेंबली आयोजित की गयी. अवसर था शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फाइनल परीक्षाओं से पूर्व की अंतिम प्रार्थना सभा का. छात्र-छात्राओं ने फागुन व प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. शुरुआत डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की अंतर विद्यालय समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम रही विद्यालय की टीम ने की. गायन प्रस्तुत करने वाले बच्चे पारंपरिक परिधान में रंग-अबीर लगाकर पहुंचे थे. महाकुंभ आधारित आकर्षक नृत्य के जरिये विद्यार्थियों ने भारत की अतुलनीय व समृद्ध आध्यात्मिक और सनातन सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रदर्शन किया. भगवान शिव, ऋषि-मुनि और साध्वियों के वेश में त्रिशूल आदि लेकर छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति अपने-आप में मनोरम बनी रही. इसके पूर्व छात्रा शालिनी ने सुविचार, छात्र सात्विक रूपम द्विवेदी ने दैनिक समाचार व प्रिशु आनंद ने परीक्षा के दिनों में तनाव और इसके प्रबंधन पर प्रभावशाली संभाषण प्रस्तुत किया. वहीं, छात्रा फैजा अथर ने अपनी कविता के माध्यम से सभी गुरुजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित की. प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने बच्चों को बिना किसी तनाव के थोड़ी-थोड़ी देर का ब्रेक लेकर लगन के साथ पढ़ाई करने, नोट्स का रिवीजन करने, रटने की बजाय कॉन्सेप्ट क्लियर रखने, स्वस्थ भोजन करने व अच्छी नींद लेने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola