Bokaro News : बच्चों ने माताओं के चरण धोये, पुष्प अर्पित कर उतारी आरती

Published at :29 Jan 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बच्चों ने माताओं के चरण धोये, पुष्प अर्पित कर उतारी आरती

Bokaro News : चिन्मय विद्यालय बोकारो सेक्टर पांच में मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन, क्लास तीन से पांच तक के बच्चों ने हृदयस्पर्शी शब्दों में मातृ शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की

विज्ञापन

बोकारो, चिन्मय विद्यालय बोकारो सेक्टर पांच में बुधवार को तपोवन सभागार में चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने अपनी माताओं के चरण धोकर, पुष्प अर्पित कर और आरती उतारकर मातृ भक्ति का परिचय दिया. शुरुआत वेद मंत्रों के उच्चारण व गणेश वंदना से हुई.

मातृ पूजन भारतीय संस्कृति की अनमोल परंपरा : स्वामिनी संयुक्तानंद

स्वामिनी संयुक्तानंद ने कहा कि मातृ पूजन भारतीय संस्कृति की अनमोल परंपरा है, जो ना केवल माता-पिता के प्रति सम्मान को बढ़ावा देती है, बल्कि समाज में संस्कारों को सुदृढ़ करने का कार्य भी करती है. बच्चों ने हृदयस्पर्शी शब्दों में मातृ शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. कक्षा तीन से पांच के शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे. आयोजन रश्मि सिंह-अकादमी पर्यवेक्षिका (माध्यमिक) के संरक्षण में हुआ.

उद्देश्य पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाना : महेश त्रिपाठी

चिन्मय स्कूल प्रबंधन कमेटी के सचिव महेश त्रिपाठी ने बताया कि मातृ पूजन कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य नयी पीढ़ी को माता-पिता की महत्ता से अवगत कराना और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाना है. स्कूल प्रबंधन बच्चों के नैतिक व संस्कारयुक्त शिक्षा देने के प्रति कृतसंकल्पित है. इसी उद्देश्य के साथ हर साल स्कूल में मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इसस बच्चे लाभान्वित होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola