Bokaro News : ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में लिया हिस्सा

Bokaro News : गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल चास में तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू, कक्षा प्रेप से पांच तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो-चास के स्कूलों में गर्मी छुट्टी के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर सोमवार से शुरू हुआ. इसमें तरह-तरह की गतिविधियों व रचनात्मक कार्यों से बच्चे अवगत हो रहे हैं. गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल चास में तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू हुआ. इसमें प्रेप से कक्षा पांच तक के छात्रों ने भाग लिया. प्रेप से कक्षा तीन तक के लिये मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा, मंच-मुक्त गतिविधियां और अंग्रेजी संचार कौशल, कक्षा चार और पांच बास्केटबॉल, एरोबिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल और जुंबा एरोबिक्स जैसी खेल गतिविधिया, संगीत और नृत्य कक्षा (अर्ध-शास्त्रीय नृत्य व ड्रम और तबला के साथ संगीत). प्राचार्य अभिषेक कुमार ने कहा कि शिविर के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को ऐसी गतिविधियों में शामिल करना है, जो उन्हें आनंददायक और सार्थक लगे. प्राथमिक विंग प्रभारी उषा कुमार व अन्य मौजूद थे.

बोकारो पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू

बोकारो पब्लिक स्कूल सेक्टर तीन सी में सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू हुआ. शिविर में अनके प्रकार की गतिविधियों व रचनात्मक कार्यों का आयोजन होगा. शुरुआत प्राचार्या डॉ सुधा शेखर ने किया. कैंप में नर्सरी से कक्षा नौ तक के लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टीविटी, स्पोर्ट्स (क्रिकेट, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, खो खो व वॉलीबॉल), योगाभ्यास, म्यूजिक, केलीग्राफी अनुभवी व प्रशिक्षित शिक्षक सिखायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola