Bokaro News: राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 11:41 PM
Bokaro News: पेटरवार पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा, जगह जगह किया गया स्वागत
पेटरवार, भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गयी परिवर्तन यात्रा बुधवार को पेटरवार पहुंची, जिसका न्यू बस पड़ाव में भव्य स्वागत किया गया. नेतृत्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल ने किया. परिवर्तन यात्रा के साथ चल रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रवींद्र राय, विरोधी दल के मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण का स्वागत किया गया. इस दौरान परिवर्तन यात्रा वाहन के ऊपर से भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों पर पुष्प की वर्षा की जा रही थी. न्यू बस पड़ाव में परिवर्तन यात्रा वाहन से ही एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया गया. पूर्व सांसद श्री राय व विधायक श्री नारायण ने कहा कि राज्य की इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाली गयी है. इसी कड़ी में यह यात्रा बुधवार को पेटरवार पहुंची है आपका सहयोग प्राप्त करने और यह तभी संभव हो सकेगा जब आपका सहयोग भाजपा को मिलेगा. राज्य में लूट, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार जैसी लगातार घटनाएं घट रही है, लेकिन सरकार नियंत्रण करने में विफल है. जिसके कारण राज्य की जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है. कहा कि यह सरकार झूठ और लूट की सरकार है. युवाओं से किए गए वायदे को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है. कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री का कोई सगा नहीं है, हेमंत सोरेन ने सभी को लूटा है. इनके राज्य में किसी की भलाई नहीं हो सकता है. केवल और केवल भाजपा ही आपको सुशासन दे सकती है. भाजपा कार्यकर्ता करीब 100 बाइक के साथ परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए. मौके पर भाजपा के प्रदेश, जिला, व गोमिया विधानसभा स्तर के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










