Bokaro News : बस स्टैंड की दुरुस्त होगी व्यवस्था : मुख्य महाप्रबंधक

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 19 May 2025 10:44 PM

विज्ञापन

Bokaro News : प्रभात खबर इंपैक्ट : नया मोड़ बस स्टैंड का बीएसएल के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बोले : यात्रियों के लिए बस स्टैंड में होगी पेयजल की व्यवस्था.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात प्रबंधन के मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) कुंदन कुमार व जीएम (टीए- एलआरए) एके सिंह ने सोमवार की सुबह को नया मोड़ बस स्टैंड का निरीक्षण किया. बता दें कि प्रभात खबर में 18 मई को ‘गंदगी बन गयी है नया मोड़ बस स्टैंड की पहचान, यात्री के लिए पेयजल तक नहीं’, नामक शीर्षक से प्रकाशित खबर पर बीएसएल ने संज्ञान लिया है.

साफ-सफाई में नहीं बरती जायेगी कोताही

सीजीएम श्री कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि बोकारो इस्पात प्रबंधन स्वच्छता को लेकर संकल्पित है. नया मोड़ बस स्टैंड की साफ-सफाई में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कहा कि यात्री सुविधा व व्यवस्था को सुदृढ़ होगा. ताकि बस स्टैंड में आम लोगों को चुस्त व दुरुस्त व्यवस्था-सुविधा मिले सके. यात्रियों को पानी के लिए भटकना ना पड़े. इसके लिए जल्द ही यात्रियों के पीने का पानी के लिए व्यवस्था की जायेगी. साथ ही लाइट की व्यवस्था रहेगी. ताकि स्टैंड में अंधेरा ना पसरा रहे. सीजीएम ने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इस संबंध में संबंधित एजेंसी काम करे. एजेंसी का दोबारा शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी.

यात्री शेड से अतिक्रमण हटाने के लिए दिया जायेगा नोटिस

जीएम एके सिंह ने कहा कि नया मोड़ बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्था की जायेगी. यात्री शेड को किये गये अतिक्रमण को हटाने का नोटिस दिया जायेगा. ताकि यात्रियों को खडे होकर बस का इंतजार के लिए विवश ना होना पडे. मौके पर महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) एके अविनाश सहित बस स्टैंड के ठेकेदार सहित एजेंट मौजूद थे. बता दें कि बोकारो जिले के नया मोड़ बस स्टैंड परिसर में शनिवार को ‘प्रभात खबर आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें बस के मालिक, एजेंट सहित यात्रियों ने भाग लेकर बस स्टैंड की समस्याओं को साझा किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola