Bokaro News : बीएसएल : कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए आठ कर्मी हुए पुरस्कृत

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 29 Nov 2025 11:26 PM

विज्ञापन

Bokaro News : मानव संसाधन के ज्ञानार्जन व विकास विभाग में अक्तूबर माह के लिए मिला अवार्ड

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में वर्ष 2025 के अक्तूबर के लिए ‘बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ अवॉर्ड’ कार्यक्रम हुआ. आरजीबीएस विभाग के जय प्रकाश, हैवी मेंटेनेंस मैकेनिकल के मिलन नायक, एसएमएस-न्यू के मो मुकद्दर परवेज, सीआरएम -III के विजय प्रसाद, सीइडी विभाग के लव कुमार, सीओ एंड सीसी विभाग के संजय कुमार दास, ब्लास्ट फर्नेस के जय किशोर व विजिलेंस विभाग के मनोज कुमार धर को उनके कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया. अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन) अनूप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण के साथ संबंधित विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष सहित पुरस्कार प्राप्त करने वाले कार्मिक व उनके परिजन उपस्थित थे. मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक नितेश रंजन ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया.

नित नयी चुनौतियों को स्वीकार कर उनका समाधान : प्रिय रंजन

प्रिय रंजन ने कहा कि इस सफलता में कर्मियों के साथ-साथ उनके परिवार का भी काफी योगदान है. कहा कि कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों के अलावा नित नयी चुनौतियों को स्वीकार कर उनका समाधान खोजना चाहिए. जुनून के साथ काम काम करते हुए विकास की गति को बनाये रखना चाहिए. प्रत्येक चुनौतीपूर्ण काम को करने के समय यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि सुरक्षा सर्वोपरि है. कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक सिबिल सिंह व धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) मनोरंजन मिंज ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola