Bokaro News: बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने झारखंड के लोगों के साथ मनाई दीपावली, साथ बैठ कर खाया खाना

Updated:
विज्ञापन
अमिर खान के साथ बैठे झारखंड के लोग

अमिर खान के साथ बैठे झारखंड के लोग

आमिर खान ने खुशियां मनाई और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा दीपावली खुशियां का त्योहार है. दीपावली असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है.

विज्ञापन

Bokaro News, ललपनिया(बोकारो), नागेश्वर: दीपावली के शुभ अवसर पर रविवार देर शाम मुंबई में बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने अपने आवास के फार्म हाउस मे मिलन समारोह का आयोजन किया और झारखंड के लोगों साथ दीपावली मनाई. आमिर खान ने खुशियां मनाई और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा दीपावली खुशियां का त्योहार है. दीपावली असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है.

इस दौरान सहयोग जीवन फाउंडेशन के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र दास एंव महेंद्र दास ने बॉलीवुड स्टार सहित उनके सभी परिवार के सदस्यों को स्वागत किया. इस मौके पर सामुहिक भोज का आयोजन किया गया, सभी लोगों के साथ श्री खान के साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे. श्री खान के द्वारा दीपावली त्योहार झारखंड के लोगों के साथ मनाये जाने पर सभी ने खुशी जताई.

Read Also: Ghajini 2: आमिर खान और सूर्या करेंगे एक साथ शूटिंग, अल्लू अरविंद की नई स्ट्रेटेजी से फैंस होंगे हैरान

विज्ञापन
Nitish Kumar

लेखक के बारे में

By Nitish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola