Bokaro News : पुरुष वर्ग में ओवरऑल विजेता बना बोकारो

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 26 May 2025 10:17 PM

विज्ञापन

Bokaro News : चंदनकियारी स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन, विजेता खिलाड़ी किये गये पुरस्कृत.

विज्ञापन

चंदनकियारी, चंदनकियारी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय झारखंड राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हुआ. बोकारो जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी धनबाद उमेश लोहरा उपस्थित थे. पुरुष वर्ग में ओवरऑल विजेता बोकारो व उपविजेता पूर्वी सिंहभूम रहा. महिला वर्ग में विजेता धनबाद व उपविजेता बोकारो की टीम रही.

बेस्ट एथलीट बने शिव सोरेन व सुप्रीति कच्छप

बेस्ट एथलीट पुरुष वर्ग में शिव सोरेन बोकारो व महिला वर्ग में सुप्रीति कच्छप गुमला विजेता बनीं. विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर विशिष्ट अतिथि झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव शिवकुमार पांडे, कोषाध्यक्ष आशीष झा, हजारीबाग जिला सचिव अजीत साहू, रामगढ़ जिला सचिव शैलेश शर्मा, लातेहार जिला सचिव अनुभा खाखा, जामताड़ा जिला सचिव सरोज यादव, बोकारो जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव गंगाधर यादव, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एथलेटिक्स चंदनकियारी के प्रशिक्षक आशु भाटिया, चौहान महतो, आवासीय एथलेटिक्स सेंटर हजारीबाग के प्रशिक्षक नीरज कुमार राय, तकनीकी पदाधिकारी अशोक भट्टाचार्य, अनवर हुसैन, खेल मित्र चंदनकियारी प्रदीप चक्रवर्ती, सोनाराम बाउरी, आशुतोष झा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola