Bokaro News: अलका रानी अध्यक्ष व नेहा बरनवाल बनीं सचिव

Updated at : 23 Apr 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: अलका रानी अध्यक्ष व नेहा बरनवाल बनीं सचिव

Bokaro News: चास यदुवंश नगर स्थित बरनवाल सदन में बुधवार को बरनवाल महिला समिति के पुनर्गठन के लिए चुनाव हुआ.

विज्ञापन

चास, चास यदुवंश नगर स्थित बरनवाल सदन में बुधवार को बरनवाल महिला समिति के पुनर्गठन के लिए चुनाव हुआ. अधिकतम मत प्राप्त कर अलका रानी अध्यक्ष, नेहा बरनवाल सचिव, एकता बरनवाल और विजेता बरनवाल उपाध्यक्ष, रश्मि भारती सहसचिव, निशि प्रभा कोषाध्यक्ष एवं योगिता बरनवाल सह कोषाध्यक्ष बनीं.

इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश महिला समिति की अध्यक्ष पूनम बरनवाल, प्रदेश की मुख्य संरक्षिका नीना नारायण, प्रदेश संरक्षिका कुसुम बरनवाल, निशा रानी, बिभा बरनवाल, सचिव वीणा बरनवाल, बरन विकास समिति के अध्यक्ष प्रेम बिहारी प्रसाद सह पदाधिकारी जयकृष्ण बरनवाल, उपेंद्र बरनवाल, अरुण बरनवाल, प्रताप कुमार बरनवाल, प्रदीप कुमार बरनवाल, सुबोध बरनवाल और महिला समिति की 69 सदस्यों की उपस्थिति रही.

ये भी हुईं निर्वाचित

जनसंपर्क पदाधिकारी के लिए नेहा विपिन, सुषमा बरनवाल, प्रियंका बरनवाल, स्वीटी बरनवाल, ज्योति बरनवाल को चुना गया. रजनी बरनवाल ,सुषमा भारती और बबिता बरनवाल को संगठन मंत्री, ज्योति स्वरूप, सोनाली, सोनी सलोनी को कला- संस्कृति प्रभारी, नीरजा बरनवाल, खुशबू सुमन, रीना सोनालिका को शिक्षा प्रभारी, प्रीति बरनवाल, कविता बरनवाल, प्रियंका बरनवाल को योग प्रभारी बनाया बनाया गया. चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश सचिव वीणा बरनवाल एवं अनामिका बरनवाल उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola