Bokaro News : झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने अजीत मुर्मू
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 12 Sep 2025 12:42 AM
Bokaro News : जरीडीह युवा मोर्चा प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चयन, बबीता कुमारी को जरीडीह महिला मोर्चा का दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया.
जैनामोड़, जैनामोड़ स्थित बिरसा सामुदायिक भवन में गुरुवार को झामुमो युवा मोर्चा की बैठक जिला अमित सोरेन की अध्यक्षता में हुई. जरीडीह युवा मोर्चा प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष तीनों पदों का चयन किया गया. सर्वसमिति से अजित कुमार मुर्मू को अध्यक्ष, कुलदीप मरांडी व राजेश मुर्मू को सचिव बनाया गया. वहीं अजरूद्दीन अंसारी, जितेंद्र मरांडी व अजित किस्कू को उपाध्यक्ष बनाया गया. इसी दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम देवी ने बबीता कुमारी को जरीडीह महिला मोर्चा का दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बनाया. जिला अध्यक्ष ने ये सभी संगठन को काफी मजबूती प्रदान करेंगे. वहीं जरीडीह प्रखंड के अध्यक्ष पंकज मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी में काफी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं. मौके पर केंद्रीय सदस्य हीरालाल माझी, घुनु हांसदा, अशोक मुर्मू, मंगल हांसदा, सचिव तापेश्वर महतो, जिला कार्य समिति सदस्य सरजू मिश्रा, अजय किस्कू, सोहन मुर्मू, अजीत मुर्मू, संतोष पांडेय, रवींद्रनाथ हांसदा, रमेश मुंडा, सोहराय हांसदा, बबीता कुमारी, तुलसी मरांडी, अतुल रजवार, राजाराम सोरेन, संजय मुर्मू, लखन मांझी, अमित दीगर, अजहरुद्दीन, बिहारी लाल सोरेन, सचिव बबीता देवी, शाहिदा खातून, देवीलाल मुर्मू, शंकर सोरेन, सुमित रवानी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










