Bokaro News : बीएसएल से सितंबर में 27 कर्मी होंगे सेवानिवृत्त

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल से सितंबर में 27 कर्मी होंगे सेवानिवृत्त

Bokaro News : सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए एक नये सफर की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन.

विज्ञापन

बोकारो, बीएसएल से सितंबर-25 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 27 कार्मिकों को सेवानिवृति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में मानव संसाधन के अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ के द्वारा एक नए सफर की शुरुआत कार्यक्रम हुआ.

योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया

वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से अवगत कराया. डॉ साकेत मिश्रा एसीएमओ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) ने इस्पात कर्मियों को स्वास्थ्य प्रबंधन व योग गुरु केबी मिश्रा ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया. उप महा प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अनुपम शी ने वित्तीय प्रबंधन व नगर प्रशासन विभाग से जितेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक ने आवास प्रतिधारण नीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधाओं के बारे में दी जानकारी

पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर चार के ब्रांच हेड दीपक कुमार लोहानी एंड टीम ने कार्यक्रम में उपस्थित सुधिजनों को सीनियर सिटीजन के लिए धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. अनीता झा (मानव संसाधन अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया. धन्यवाद ज्ञापन वरीय प्रबंधक कल्पना ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola