Bokaro News : बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआइ से ना भारतीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा और ना ही धारकों का

Bokaro News : भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में बीमा कानून (संशोधन) का विरोध, केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना.
बोकारो, भारतीय जीवन बीमा निगम, शाखा-02 में गुरुवार को बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 को संसद में पारित करने के विरोध में प्रदर्शन हुआ. बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव दिलीप कुमार झा ने कहा कि सरकार जनहितैषी भाषा व शब्दावली का उपयोग कर एक ऐसी नीति को वैध ठहराने की कोशिश कर रही है, जो वास्तव में जनहित को कमजोर करती है. केंद्र सरकार मीठी-मीठी बात बोलकर जनहित को कमजोर कर रही है. श्री झा ने कहा कि विधेयक को चालाकी से सबका बीमा-सबकी रक्षा का नाम दिया गया है. लेकिन, यह घरेलू बचत को थाली में परोसकर विदेशी पूंजी के हवाले करने का प्रयास है. बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआइ से ना तो भारतीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा और न ही बीमाधारकों का हित होगा. बीमा उद्योग में गंभीर अव्यवस्था उत्पन्न होगी. वक्ताओं ने कहा कि विदेशी साझेदार संयुक्त उपक्रम से हटकर स्वतंत्र रूप से व्यवसाय चलाने का निर्णय से घरेलू कंपनियों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा. वक्ताओं ने कहा कि सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करना चाहिए, ना कि कमजोर. मुख्य वक्ता अधिकारी वर्ग से अजय प्रसाद, मनोज कुमार, तरुण कुमार, अजय कुमार, राजेश सिंह, महावीर, राजू रंजन तिवारी, रीतू कुमारी, विभा कुमारी, लालजी, मोहन कुमार, संजीव मोहन, निताई बनर्जी, गोविंद मांझी, दीपक कुमार, अविनाश साहू, चंदन भारती व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




