ePaper

बोकारो विधायक के मामा की गाड़ी चौपारण में दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

Updated at : 11 Jul 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो विधायक के मामा की गाड़ी चौपारण में दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

बोकारो से बोधगया शादी समारोह में शामिल होने जा रहे भाजपा विधायक बिरंची नारायण के मामा की कार को कंटेनर ने मारा धक्का

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो से बोधगया शादी समारोह में शामिल होने जा रहे भाजपा विधायक बिरंची नारायण के मामा की कार को कंटेनर ने धक्का मार दिया. हादसे में कार एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि परिवार के सभी लोग बाल-बाल बच गये. दुर्घटना गुरुवार को चौपारण के एनएच टू पर कच्छई मोड़ के पास हुई. मोड़ के पास जैसे ही कार मुड़ी, दूसरी ओर से आ रहे कंटेनर ने कार में धक्का मार दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में कर लिया. विधायक बिरंची नारायण दूसरी कार में सवार थे, जो घटना के कुछ देर बाद बोधगया रवाना हो गये.

गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

पेटरवार. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रूपेश घांसी (20 वर्ष) की मौत बुधवार की रात्रि आठ बजे इलाज के दौरान रिम्स रांची में हो गयी. विदित हो कि इस घटना में एक और घायल युवक अभिषेक घांसी (20 वर्ष) की मौत पांच जुलाई को रिम्स में ही हो गयी थी. बताया जाता है कि पेटरवार प्रखंड के सदमाकला पंचायत के भेलवाटांड़ निवासी अभिषेक व इसी पंचायत के घांसी टोला निवासी रूपेश बैंड बाजा की राशि लेने के लिए चार जुलाई को बाइक से कुजू के आरा कांटा जा रहे थे कि रामगढ़ दामोदर पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया था. इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे. दोनों को रिम्स रांची में भर्ती कराया गया था, जहां सात दिनों के अंदर दोनों युवकों की मौत इलाज के दौरान हो गयी. गुरुवार को जैसे ही रूपेश का शव पैतृक गांव पहुंचा वैसे ही गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. युवक के शव का अंतिम संस्कार चरगी स्थित अंबागढ़ा नदी पर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola