Coronavirus In Jharkhand : पूर्व सीएम शिबू सोरेन गुड़गांव के मेदांता में होंगे शिफ्ट, आज ट्रेन से बोकारो से जायेंगे दिल्ली, सीएम हेमंत सोरेन शाम में पहुंच रहे बोकारो

Published at :25 Aug 2020 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Jharkhand : पूर्व सीएम शिबू सोरेन गुड़गांव के मेदांता में होंगे शिफ्ट, आज ट्रेन से बोकारो से जायेंगे दिल्ली, सीएम हेमंत सोरेन शाम में पहुंच रहे बोकारो

Coronavirus In Jharkhand : बोकारो (बसंत मधुकर) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन रांची के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल से गुड़गांव मेदांत अस्पताल में शिफ्ट होंगे. इसकी तैयारी की जा रही है. रांची से सड़क मार्ग से वे आज बोकारो पहुंचेंगे और वहां से वे भुवनेश्वर राजधानी से दिल्ली जायेंगे. प्रशासनिक अधिकारियों ने बोकारो में तैयारियों का जायजा लिया.

जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन आज बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाये जायेंगे. आज वे रांची से सड़क मार्ग के जरिए बोकारो पहुंचेंगे. यहां रेलवे स्टेशन से भुवनेश्वर राजधानी से दिल्ली जायेंगे. एसपी चंदन झा, एसडीओ शशि प्रकाश सिंह ,डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश चंद्र झा, एआरएम प्रभात कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया. शाम में भुवनेश्वर राजधानी का समय 7.35 बजे निर्धारित है.

आपको बता दें कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद शिबू सोरेन को होम आइसोलेशन से रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्लाज्मा थेरेपी से इनके इलाज को लेकर पुलिसकर्मी लल्लू कुमार यादव ने प्लाज्मा डोनेट किया है. आपको बता दें कि पिछले दिनों शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित पाये गये थे.

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद एहतियात के तौर पर कल उन्हें रांची के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉ. तापस की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. अब उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. आपको बता दें कि शिबू सोरेन के साथ-साथ उनकी पत्नी रूपी सोरेन की भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. इसके बाद दोनों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा था. इसके बाद कल सोमवार को शिबू सोरेन को रांची के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया. शिबू सोरेन के पैतृक गांव रामगढ़ के गोला समेत राज्यभर में इनके शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर लोग प्रार्थना कर रहे हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola