Bokaro News : बीएंडके और ढोरी की टीमें जीतीं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2025 11:35 PM
Bokaro News : कथारा में आयोजित पांच दिवसीय सीसीएल अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को पांच मैच हुए.
कथारा. कथारा में आयोजित पांच दिवसीय सीसीएल अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को पांच मैच हुए. कथारा क्षेत्रीय ग्राउंड में हुए पहले मैच में कुजू ने मगध आम्रपाली को 2-1 से, दूसरे मैच में मगध आम्रपाली ने हजारीबाग को 1-0 से, तीसरे मैच में बीएंडके ने एनके को 2-1 से, चौथे मैच में ढोरी ने अरगड्डा को 1-0 से और पांचवें मैच में बरका सयाल ने सीआरएस बरकाकाना को 3-0 से हराया. मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को क्षेत्र के एसओ वित्त राजीव रंजन, एसओपी जयंत कुमार, कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल ने सम्मानित किया गया. गुरुवार को क्षेत्रीय ग्राउंड में दो सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे. पहले मैच में बरका-सयाल व आम्रपाली और दूसरे मैच में मुख्यालय रांची व ढोरी का मुकाबला होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










