भाजपा का हर बूथ पर 10 फीसद अधिक वोट बढ़ाने का लक्ष्य

Updated at : 01 Apr 2024 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का हर बूथ पर 10 फीसद अधिक वोट बढ़ाने का लक्ष्य

– भाजपा का हर दिन एक विधानसभा प्रवास कार्यक्रम

विज्ञापन

बोकारो. भारतीय जनता पार्टी का एक दिन एक विधानसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत सोमवार को बोकारो विधानसभा की बैठक सेक्टर 01 स्थित में भाजपा कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयदेव राय व संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने किया. भाजपा मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक व बूथ स्तर के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. हर बूथ पर 2019 के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया. प्रदेश प्रवासी भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने बोकारो विधानसभा में लाभार्थी संपर्क, नव मतदाता, सेल्फ हेल्थ ग्रुप संपर्क, मोर्चा के अभियान की समीक्षा, विकसित भारत पत्र संग्रह, प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने और माइक्रो डोनेशन कार्यक्रमों की समीक्षा की. श्री सिंह ने कहा: लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 10 प्रतिशत मत बढ़ाने के लिए नियमित अपने–अपने क्षेत्र में लाभार्थी व आमजन से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो से अवगत कराये. 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक बार फिर से मोदी सरकार के लिए धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मत से विजय दिलानी है. श्री सिंह ने सभी मोर्चा अध्यक्ष को क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने को कहा. धनबाद लोकसभा सहसंयोजक रोहित लाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ संपर्क अभियान में तेजी लाने को कहा. जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने शक्ति केंद्र स्तर पर बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख के साथ बैठक कर सभी अभियान में तेजी लाने की बात कही. बैठक में शशि भूषण ओझा मुकुल, आरती राणा, कृष्ण कुमार मुन्ना, दिलीप श्रीवास्तव, लीला देवी, वीरभद्र प्रसाद सिंह, परिंदा सिंह, रितुरानी सिंह, धीरज झा, इन्द्र कुमार झा, माथुर मंडल, मुकेश राय, तारा शाह, बिनोद कुमार, अनिल सिंह, हरीश चंद्र सिंह, पन्नालाल कान्दु, जय प्रकाश तापड़िया, सनातन सिंह, मनोज सिंह, जय प्रकाश गांधी व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola