Bokaro News : लाभुकों ने पीडीएस डीलर पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बेरमो बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार बुधवार को बेरमो स्टेशन के समीप स्थित डीलर रामबाबू की पीडीएस दुकान का निरीक्षण करने पहुंचे.

विज्ञापन

गांधीनगर. बेरमो बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार बुधवार को बेरमो स्टेशन के समीप स्थित डीलर रामबाबू की पीडीएस दुकान का निरीक्षण करने पहुंचे. मौके पर मुखिया पुष्पा देवी, पीडीएस डीलर के शिकायतकर्ता भोजन का अधिकार अधिनियम झारखंड के सदस्य अफजल अनीश, शोषित मुक्ति वाहिनी के महासचिव मुन्ना सिंह सहित कई लाभुक उपस्थित थे. बीडीओ ने 15-16 लाभुकों से बात की. कई ने आरोप लगाया कि केवाइसी के नाम पर अंगूठा लगवा लेने के बाद भी तीन माह से हम लोगों को अनाज नहीं दिया जा रहा है. वजन के लिए बटखारा के बजाय ईंटों का उपयोग किया जाता था. महीना में एक-दो दिन ही दुकान खोली जाती है.

डीलर रामबाबू के पुत्र दीपक कुमार ने कहा कि जितना अनाज का आवंटन होता है, वह बांट दिया जाता है. कभी-कभी मशीन में में टावर नहीं रहने पर लाभुकों को बिना अंगूठा लगाये ही अनाज देते है और बाद में अंगूठा लगाने को कहते हैं. अफजल अनीश व मुन्ना सिंह ने कहा कि राज्य खाद्य आयोग ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच करने का निर्देश दिया है. डीलर द्वारा अनियमितता बरती गयी है. लाभुकों को हर हाल में बकाया अनाज मिलना चाहिए. बीडीओ ने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान मुखिया के पति सनत कुमार और शोमुवा के महासचिव मुन्ना सिंह के बीच नोकझोंक भी हुई बाद में मामले को शांत कराया गया. मौके पर पंसस रूमा देवी, उप मुखिया वीरेंद्र महतो, वार्ड सदस्य प्रमोद साहनी, जनसेवक प्रदीप कुमार यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

बीडीओ ने पीडीएस दुकानों व स्कूलों किया निरीक्षण

गोमिया. गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो ने बुधवार को बारीडारी पंचायत में लक्ष्मी महिला समूह और जीवनलाल मांझी द्वारा संचालित पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया. खाद्यान्न वितरण की स्थिति और निरीक्षण व भंडार पंजी आदि का निरीक्षण किया. कहा कि सभी रजिस्टर अपडेट नहीं रहने पर कार्रवाई की जायेगी. सभी लाभुकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना है. इसके बाद बीडीओ ने प्लस टू उत्क्रमित मवि तिरला और नव प्राथमिक विद्यालय समरबरवा भी निरीक्षण किया. विद्यार्थियों की अधिक से अधिक उपस्थिति का निर्देश दिया. मध्याह्न भोजन के बारे में भी जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola