Bokaro News : बीडीओ ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीडीओ ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

Bokaro News : गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो ने बुधवार को कई पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

महुआटांड़, गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो ने बुधवार को कई पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लाभुकों को बताया कि मई महीने का राशन वितरण किया जा रहा है. एक से 15 जून तक जून और जुलाई माह का राशन एक साथ दिया जायेगा. 16 से 30 जून तक अगस्त माह का राशन बांटा जायेगा. इस बाबत उन्होंने डीलरों को भी निर्देश दिया. महुआटांड़ व बड़कीपुन्नू पंचायत में बीडीओ ने बिरसा हरित ग्राम योजना कार्यक्रम के तहत गड्ढा खोदो अभियान का शुभारंभ किया. साथ ही यहां बिरसा कूप, मत्स्य केज आदि योजनाओं का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की.

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का प्रचार-प्रसार का निर्देश

बेरमो प्रखंड के सभाकक्ष में बीडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें सभी सरकारी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी व कर्मी उपस्थित थे. बीडीओ ने स्कूलों में शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया. पाठ्य पुस्तक और साइकिल वितरण शत प्रतिशत होने पर संतोष व्यक्त किया. कहा कि सरकार की गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों को इसका लाभ दिलाएं. सावित्री बाई फुले और किशोरी समृद्धि योजना से शत-प्रतिशत छात्राओं को आच्छादित करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, पोशाक वितरण, छात्रवृत्ति, बैंक खाता खोलने, विद्यालय व परिसर की स्वच्छता, स्कूलों में पेयजल व्यवस्था आदि विषयों की समीक्षा की. बीडीओ ने छह जून को अनुमंडल कार्यालय बेरमो में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. शिक्षक अमित कुमार सिंह, शालिनी कुमारी, निर्मल तुरी, सविता कुमारी साव, मनोज सिंह, अलका सिंह को बेहतर कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मिथिलेश कुमार पांडेय, मो कमरूज्जमा, आदित्य कुमार चौधरी, मिथुन कुमार, मो फिरोज आलम, संतोष कुमार महतो, पंकज कुमार सिन्हा, मो रकीब खान, अशोक कुमार वर्मा, रामचंद्र प्रसाद, कौशलेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, रम्भा कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola