ePaper

झारखंड: दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी चंपाई सोरेन सरकार में भी बनीं मंत्री, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलायी शपथ

Updated at : 16 Feb 2024 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के साथ मंत्री बेबी देवी

बेबी देवी ने आज शुक्रवार को दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली. चंपाई सोरेन सरकार में भी उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया. इससे पहले वे तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं. पति जगरनाथ महतो के निधन के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था.

विज्ञापन

बेरमो (बोकारो), राकेश वर्मा: झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी करीब 6 माह बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के मंत्रिमंडल में दोबारा शामिल हुईं. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. इससे पूर्व मंत्री बेबी देवी ने 3 जुलाई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में पहली बार मंत्री पद की शपथ ली थी. दोबारा मंत्री पद मिलने की खबर सुनते ही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी.

पहली बार तत्कालीन हेमंत सोरेन कैबिनेट में हुई थीं शामिल
झारखंड के दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के 6 अप्रैल 2023 को निधन होने के बाद बेबी देवी को पहली बार तत्कालीन हेमंत सोरेन कैबिनेट में शामिल किया गया था. डुमरी के उपचुनाव में बेबी देवी विजयी हुई थीं. इधर, झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल में दोबारा मंत्री के रूप में शामिल होने की खबर मिलते ही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी.

झारखंड: चंपाई सोरेन कैबिनेट में शामिल हुए दो नए चेहरे, छह पुराने चेहरों को मिली जगह

परिवार के साथ बोकारो में रहती हैं
मंत्री बेबी देवी बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो में अपने पूरे परिवार के साथ रहती हैं. मंत्री बेबी देवी की चार पुत्री व एक पुत्र हैं. इनमें सबसे बड़ी पुत्री सुनीता देवी, रीना देवी, पूनम देवी व गीता देवी हैं. चारों पुत्रियों की शादी हो चुकी है. पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू सबसे छोटे हैं, जो अभी अविवाहित हैं. दिवंगत मंत्री की पत्नी बेबी देवी की पहचान हमेशा एक कुशल गृहिणी के रूप में रही है. पूर्व में कभी-कभार दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के साथ पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होती थीं.

Jharkhand Cabinet Expansion: चम्पाई सोरेन की कैबिनेट का विस्तार – बसंत सोरेन, दीपक बिरुवा समेत 8 मंत्रियों ने ली शपथ

काफी कम समय में ही बना लीं पहचान
जगरनाथ महतो के निधन के बाद अपने डुमरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपने पुत्र अखिलेश महतो के साथ भाग लेती रही हैं. बेबी देवी का मायके टुंडी विधानसभा क्षेत्र के गोमो स्थित जीतपुर है. जगरनाथ महतो के निधन के बाद काफी कम समय में ही मंत्री बेबी देवी ने अपने समर्थकों के बीच अपनी पहचान स्थापित की है.

Jharkhand Cabinet Expansion: बसंत सोरेन का मंत्री बनना तय, कांग्रेस और जेएमएम ने तय किए ये नाम, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola