Bokaro News : विद्युत सबस्टेशन में कर्मियों को बंधक बना कर लूट का प्रयास

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : विद्युत सबस्टेशन में कर्मियों को बंधक बना कर लूट का प्रयास

Bokaro News : कसमार के विद्युत सबस्टेशन में लूटपाट का प्रयास किया गया.

विज्ञापन

कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत बगियारी स्थित विद्युत सबस्टेशन में रविवार की रात को अपराधियों ने लूटपाट का प्रयास किया. रात करीब 11:30 बजे आठ-10 अपराधी पहुंचे और मैनडेज कर्मी कैलाश कुमार गोसाई और फक्कुद्दीन अंसारी को बंधक बना लिया. इसके बाद खराब पड़े एक ट्रांसफॉर्मर को गैस कटर से काट कर क्वाइल निकालने का प्रयास किया. विरोध करने पर कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गयी तथा उनके मोबाइल फोन भी छीन लिये गये. इसी बीच आसपास के लोगों को आहट मिलने पर अपराधी लगभग तीन बजे फरार हो गये. कर्मियों के मोबाइल फोन और विभागीय सिम भी ले गये. ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त किये जाने से विभाग को करीब 2.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ. घटना को लेकर एइ अमित कुमार खेस ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. मालूम हो कि इससे पहले भी इस सबस्टेशन में चोरी की घटना हुई है.

पेटरवार खत्री मुहल्ला में बंद घर से चोरी

पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार खत्री मुहल्ला निवासी रामचंद्र महथा के बंद घर से चोरी हो गयी. श्री महथा नौ मार्च को परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गये हुए हैं. घर में ताला लगा था. घर में काम करने वाली महिला सोमवार की सुबह पहंंची तो घर का ताला टूटा हुआ था. कमरों के दरवाजे और आलमारी भी खुला हुआ था. सामान बिखरे पड़े थे. फोन से श्री महथा को सूचना दी गयी. परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली. क्या चोरी हुआ है, इसकी जानकारी मंगलवार को श्री महथा के लौटने पर ही मिलेगी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola