Bokaro News : बालीडीह थाना का सहायक अवर निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 26 May 2026 11:51 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बालीडीह थाना का सहायक अवर निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने मंगलवार को जमीन विवाद मामले की जांच के नाम पर 5000 रुपये घूस लेते बालीडीह थाना के सहायक अवर निरीक्षक मो याकूब अंसारी को गिरफ्तार किया. सैयद माे मनाजिर हसन ने इस बाबत शिकायत की थी. उन्होंने वर्ष 2009 में बालीडीह थाना अंतर्गत मखदुमपुर में खाता संख्या-01, प्लॉट संख्या-641 में 13 डिसमिल जमीन खरीदी थी. जमीन से जुड़े विवाद में उसने पहले बालीडीह थाना प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास, पुलिस अधीक्षक बोकारो तथा उपायुक्त अजय नाथ झा से मिलकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी. मामले की जांच बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मो याकूब अंसारी को सौंपी गयी.

धनबाद है रहने वाला

आरोप है कि जांच के क्रम में उन्होंने जमीन पर जाने एवं जांच के लिए 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की. परिवादी ने रिश्वत देने से इनकार करने के बाद इसकी शिकायत एसीबी से की. एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा 5,000 रुपये की मांग की पुष्टि हुई. एसीबी ने कांड संख्या-04/2026 दर्ज कर धावा दल का गठन किया. योजना के तहत मंगलवार को टीम ने जाल बिछाकर आरोपी मो याकूब अंसारी (उम्र 56 वर्ष) को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी नया मोड़ के पास अजय कुमार की फल दुकान के सामने दंडाधिकारी एवं दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गयी. गिरफ्तार आरोपी धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पंजिया गांव का निवासी है. एसीबी आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola