Bokaro News : इनमोसा की 20 सूत्री मांगों पर बनी सहमति

Bokaro News : ढोरी खास प्रबंधन के साथ इनमोसा के प्रतिनिधियों की एजेंडा बैठक
Bokaro News : सीसीएल ढोरी एरिया के ढोरी खास परियोजना कार्यालय में प्रबंधन के साथ इनमोसा के प्रतिनिधियों की एजेंडा बैठक हुई. प्रबंधन की ओर से पीओ रंजीत कुमार और इनमोसा की ओर से ढोरी खास अध्यक्ष हीरालाल रविदास ने अध्यक्षता की. इनमोसा के प्रतिनिधियों द्वारा प्रबंधन को पूर्व में दिये गये 20 सूत्री मांगों पर विचार से चर्चा की गयी. इसमें मैन पावर डिस्ट्रीब्यूशन का प्रति पाली प्रभारी को दिया जाए, माइनिंग स्टाफों को सैप सॉफ्टवेयर के अनुसार एमआइआर के स्थान पर डी/आर रीड किया जा रहा है, उसे सुधारा जाये, प्रत्येक पाली में औजारयुक्त टिंबर मिस्त्री की नियुक्ति की जाए, रविवार को आइडियल डे के रूप में खदानों का संपूर्ण निरीक्षण कराया जाये, दोनों खदानों में ग्रीन रुफ सपोर्ट का व्यवस्था दी जाए, रुफ बोल्टिंग के लिए सीमेंट एवं अनकोर टेस्टिंग मशीन बेस्ट क्वालिटी की मंगायी जाये, डीजीएमएस द्वारा दिया गया स्वीकृत पत्र का पालन किया जाये, दोनों भूमिगत खदानों में प्रत्येक एसडीएल एम/सी में एक-एक माइनिंग सरदार नियुक्त किया जाये, बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए सब्सिडेंस एवं पंप की निरीक्षण के लिए माइनिंग स्टाफ नियुक्त किया जाऐ, नेशनल सेफ्टी कॉन्फ्रेंस 11 और 12 की परामर्श को ढोरी खास कोलियरी में सुचारू रूप से लागू कराया जाये, समेत सभी मांगों पर प्रबंधन ने सहमति जताते हुए सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया. ढोरी खास अध्यक्ष श्री रविदास ने कहा कि लगभग दो वर्ष पूर्व 15 सूत्री मांग पत्र दिया गया था, लेकिन निदान की जगह पर समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. पीओ श्री कुमार ने कहा कि इनमोसा के सदस्यों की मांगों पर पूरा ध्यान दिया जायेगा. सुरक्षित उत्पादन में अपना सहयोग दें. मौके पर खान प्रबंधक मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रोजेक्ट इंजीनियर अभिषेक कुमार, कार्मिक प्रबंधक सीताराम उइके, फाइनेंस मैनेजर संदीप झा, असिस्टेंट मैनेजर मयंक सिंह, डॉ बी सतीश, इनमोसा प्रतिनिधि में क्षेत्रीय अध्यक्ष तुलसी प्रसाद महतो, कुमार नीरज, एस नोनिया, पंकज कुमार, भोलानाथ सिंह, मयंक कुमार, श्यामपद बाउरी, बसंत कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, पवन कुमार रजक, नारायण महतो आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




