ePaper

अपर नगर आयुक्त ने किया भोलूर बांध के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण

Updated at : 07 May 2024 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त ने किया भोलूर बांध के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण

टीम को कार्य की विस्तृत जानकारी लेकर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश

विज्ञापन

चास. चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया ने निगम के टेक्निकल टीम के साथ मंगलवार को भोलूर बांध के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया. कार्य का जायजा लेते हुए नगर आयुक्त श्री भुवानिया ने कहा कि निगम की ओर भोलूर बांध का मिट्टी कटाई का काम चल रहा है. टीम को कार्य की विस्तृत जानकारी लेकर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है. कितना कार्य पूरा हुआ और कितना कार्य और करना है इसकी जानकारी पूरी जानकारी के साथ विभाग को रिपोर्ट करना है. विकास कार्य में गड़बड़ी करने वालों पर करवाई होगी. भाकपा नेताओं की पुण्यतिथि मनायी गयी पेटरवार. पेटरवार के अधिवक्ता सह भाकपा नेता बसंत कुमार महतो व रामरतन लाल की पुण्यतिथि मंगलवार की शाम में स्थानीय पार्टी कार्यालय में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा नेता पंचानन महतो ने की. दिवंगत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया. मौके पर सीपीआइ के वरिष्ठ नेता इफ़्तेख़ार महमूद, अंचल कमेटी के सचिव महेंद्र मुंडा, दिवाकर महतो, अजीत कुमार महतो, चुंबन महतो, राधेश्याम राम, मुरलीधर करमाली, सिन्हा लाल महतो, दुखतार अंसारी, देवानंद प्रजापति, महेश रजवार, उमाचरण रजवार, राधेश्याम महतो, दिनु रजवार, सूर्य नारायण महतो, मनिलाल बास्के सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola