Bokaro News : तेतुलिया से तलाकशुदा पत्नी को जान की मारने की देने का आरोपी गिरफ्तार

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 22 May 2026 1:20 AM

विज्ञापन

Bokaro News : देसी लोडेड कट्टा, एक जिंदा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, तलगड़िया. सियालजोरी थाना क्षेत्र के तेतुलिया गांव में तलाकशुदा पत्नी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा राउंड तथा मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. रंजीत प्रसाद यादव ने बताया कि 19 मई की रात करीब 11 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि मनोज रजवार नामक व्यक्ति अपनी तलाकशुदा पत्नी लक्ष्मी देवी को पिस्तौल दिखाकर धमका रहा है. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ने तेतुलिया गांव की घेराबंदी कर आरोपी मनोज रजवार (40 वर्ष)को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा लाल रंग की मोटरसाइकिल (जेएच10सीपी-9992) बरामद की.

तीन वर्ष पूर्व हो चुका है दंपति में तलाक :

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी देवी और आरोपी मनोज रजवार के बीच लगभग तीन वर्ष पूर्व धनबाद न्यायालय से तलाक हो चुका था. इसके बावजूद आरोपी लगातार महिला को धमकी देता था और अपनी बेटी को जबरन साथ ले जाने का दबाव बना रहा था. घटना के दिन पीड़िता अपनी बहन के घर तेतुलिया आयी हुई थी, जहां आरोपी ने पहुंच कर हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में सियालजोरी थाना में कांड संख्या 30/2026 दर्ज कर आरोपी को 20 मई 2026 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola