Bokaro News : हथियार लहराकर दहशत फैलाने का आरोपी गया जेल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : हथियार लहराकर दहशत फैलाने का आरोपी गया जेल

Bokaro News : भाइयों के बीच संपत्ति विवाद के क्रम में घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर चास में भाइयों के बीच संपत्ति विवाद के क्रम में अवैध हथियार लहरा कर दहशत फैलाने के मामले में चास पुलिस ने गुरुवार को आरोपी भतीजा आशुतोष राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बुधवार को राणा प्रताप नगर में दिलीप राणा का उसके भाई दिनेश प्रसाद राणा से घर की बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद हो गया था. विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दिनेश प्रसाद राणा के बेटे आशुतोष राणा ने घर से अवैध हथियार लाकर हवा में लहराते हुए चाचा दिलीप राणा पर तान दिया था. साथ ही गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी थी. इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी. इसी दौरान चास पुलिस पेट्रोलिंग पहुंची. आरोपी आशुतोष को साथ ले गयी. इसके बाद दिलीप राणा की लिखित शिकायत पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर अवैध हथियार पुलिस ने बरामद किया.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola