Bokaro News : लाभुकों के बैंक खाते में भेजी गयी अबुआ आवास की राशि

Bokaro News : बिचौलिये के चक्कर में नहीं पड़ें लाभुक : डीसी
Bokaro News : सोमवार को डीसी विजया जाधव ने जिले के अबुआ आवास योजना (एएवाइ) के लाभुकों को वित्तीय वर्ष 2023 – 24 एवं 2024 – 25 के प्रथम, द्वतीय, तृतीय एवं चतुर्थ किस्त का भुगतान किया. उन्होंने योजना के लाभुकों से अपील किया है कि वह योजना के किस्त (राशि) को अन्यत्र खर्च नहीं करेंगे. वह अपने आवास का निर्माण शुरू करें एवं अपूर्ण आवासों को पूरा करने के दिशा में काम करें. डीसी ने लाभुकों से कहा कि वह अपने बैंक खाते का एटीएम कार्ड किसी दूसरे को नहीं दें. किसी बिचौलियां के चक्कर में नहीं आएं. अगर कहीं कोई दिक्कत-परेशानी होती है, तो आवास समन्वयक, अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से संपर्क करें. अबुआ आवास योजना (एएवाई) के तहत वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में कुल 192 लाभुकों के बीच द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ किस्त का कुल 14160000 राशि भेजा गया. वहीं, वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के कुल 578 लाभुकों के बीच द्वितीय एवं तृतीय किस्त कुल 33500000 राशि भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




