सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी करते युवक पकड़ाया

BOKARO NEWS :सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी करते युवक पकड़ाया
फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो सब्जी मार्केट में शुक्रवार को लोगों ने एक युवक को मोबाइल चोरी करते हुए धर दबोचा. युवक ने भागने का प्रयास किया. परंतु लोगों ने घेर लिया और जम कर धुनाई कर दी. जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक को थाना ले आयी. जानकारी के अनुसार आरोपी ने फुसरो बाजार निवासी शुभम कुमार के पाकेट से मोबाइल निकाल लिया था. शुभम ने युवक को मोबाइल के साथ पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने मारपीट की. आरोपी युवक साहिबगंज का रहने वाला है.
तीन लोगों पर बिजली चोरी का केस
झारखंड राज्य विद्युत विभाग की ओर से बेरमो थाना क्षेत्र के तीन लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया है. इसमें बाटागली फुसरो निवासी स्व सुनील कालरा के पुत्र संगम कालरा पर 13,797 रुपया, रहीमगंज फुसरो निवासी स्व मौकिम खान के पुत्र सुड्डू खान पर 13,797 रुपया, पटेलनगर फुसरो निवासी स्व जमीरिउद्दीन के पुत्र मो नसरुद्दीन पर 58,254 रुपया क्षतिपूर्ति करने का मामला दर्ज कराया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




