बोकारो में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुलेगा

Published at :19 May 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुलेगा

रांची : मोमेंटम झारखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तीन माह बाद ही राज्य सरकार ने 21 परियोजनाओं का शिलान्यास और तीन का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को खेलगांव से मोमेंटम झारखंड शिलान्यास कार्यक्रम आरंभ किया. यह पहला मौका था, जब एक साथ 24 परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया गया. इन निवेशकों […]

विज्ञापन
रांची : मोमेंटम झारखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तीन माह बाद ही राज्य सरकार ने 21 परियोजनाओं का शिलान्यास और तीन का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को खेलगांव से मोमेंटम झारखंड शिलान्यास कार्यक्रम आरंभ किया. यह पहला मौका था, जब एक साथ 24 परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया गया. इन निवेशकों को प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए सरकार ने जमीन प्रदान कर दी है. खेलगांव में बननेवाले टेक्सटाइल पार्क में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया था.
इन 24 परियोजनाओं पर 740.50 करोड़ रुपये निवेश होंगे और करीब 21344 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. इस मौके पर मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सरयू राय, राज पलिवार, लुईस मरांडी, नीरा यादव, सांसद रामटहल चौधरी, पीएन सिंह, वीडी राम, महेश पोद्दार, विधायक राधाकृष्ण किशोर, राज सिन्हा, रामकुमार पाहन, जीतू चरण राम समेत उद्यमी, चेंबर के प्रतिनिधि उपस्थित थे. लोहरदगा से 260 प्रशिक्षु महिलाएं भी आयी हुई थी, जिन्हें टेक्सटाइल पार्क में रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
तीन वेयर हाउस का हुआ उदघाटन: मुख्यमंत्री ने इस मौके पर तीन वेयर हाउस परियोजनाओं का भी उदघाटन किया.
इनमें 10 करोड़ की लागत से नगड़ी में बननेवाला श्री बैद्यनाथ वेयर हाउसिंग,13 करोड़ की लागत से बोकारो में बना यदादरी वेयर हाउसिंग और 7.5 करोड़ की लागत से गुमला में बना वेंकटा अन्नपूर्णा वेयर हाउस शामिल है. इन वेयर हाउस में करीब 175 लोगों को रोजगार मिल चुका है. तीनों वेयर हाउस एक ही ग्रुप कावेरी एग्री वेयरहाउसिंग(इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की है. इस कंपनी द्वारा बेलचंपा व लापुंगडीह में भी वेयर हाउस का निर्माण कराया जायेगा.
21 परियोजनाओं की रखी गयी अाधारशिला : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को 19 कंपनियों की 21 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. इनमें ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड द्वारा खेलगांव में 25 एकड़ में टेक्सटाइल पार्क बनाया जायेगा. कंपनी गारमेंट्स उद्योग और इससे संबंधित कौशल विकास केंद्र की स्थापना करेगी. इसमें कुल 200 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 15 हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा.
इन परियोजनाओं का िकया गया शिलान्यास
कंपनी का नाम उत्पाद प्रस्तावित रोजगार जगह

निवेश (करोड़ में)
एसएफके मैन्यूफैक्चरर्स गारमेंट्स 3 150 लोहरदगा
त्रिवेणी आपरेल्स प्रालि गारमेंट्स 26 1000 रांची
कोरस एग्रो प्रालि फूड प्रोसेसिंग 8 50 रांची
प्रगति बेवरेज फूड प्रोसेसिंग 15 100 रांची
ओरियेंट क्राफ्ट टेक्सटाइल्स, फूटवियर 200 15000 खेलगांव रांची
श्री बैद्यनाथ वेयर हाउसिंग प्रालि वेयर हाउसिंग 7.5 35 बेलचंपा
श्री बैद्यनाथ वेयर हाउसिंग प्रालि वेयर हाउसिंग 10 50 चांडिल
कावेरी एग्री वेयरहाउसिंग इंडिया प्रालि कोल्ड चेन 2 18 रांची
प्रेम फूटवियर फूटवियर 5 300 रांची
देव आहार फूड इंडस्ट्रीज प्रालि स्नैक्स 1 19 रांची
शॉ फार्मा ड्रग्स 51 100 देवघर, रांची
अमित अॉयल प्रालि अॉयल एवं कैटल फीड 129 171 रांची
डायमंड न्यूट्रिफूड्स प्रालि कोल्ड चेन 30 50 नगड़ी रांची
मेडिकेंट सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल अस्पताल 100 1000 बोकारो
चार्जटेक एनर्जी लीड एसिड बैटरी 3.5 54 रांची
बाॅयो जेनेटिक लेबोरेट्रीज प्रालि धनबाद बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट 4.5 105 धनबाद
शाही एक्सपोर्ट टेक्सटाइल 34 2200 रांची
मैट्रिक्स क्लोथिंग टेक्सटाइल 60 1000 रांची
टेंग्रीन डिजाइन लेदर एंड टेक्सटाइल बैग्स 30 700 रांची
जालान फूड प्रोडक्ट्स फूड प्रोसेसिंग 4.56 32 रांची
इंपीरियल ट्रेडिंग एंड लॉजिस्टिक्स बेकरी 1.55 50 नगड़ी रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola