अंतर जिला लुटेरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
अंतर जिला लुटेरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

बोकारो: चास एसडीपीओ ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि चंदनकियारी-धनबाद रोड पर 24-25 जनवरी की रात मोहाल निवासी रोबिन बाउरी से हुई लूटपाट के मामले में अमलाबाद ओपी पुलिस की टीम ने मंगलवार को धनबाद के पुटकी साईं मंदिर निवासी कुंदन कुमार व पुटकी 10 नंबर निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों […]

विज्ञापन
बोकारो: चास एसडीपीओ ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि चंदनकियारी-धनबाद रोड पर 24-25 जनवरी की रात मोहाल निवासी रोबिन बाउरी से हुई लूटपाट के मामले में अमलाबाद ओपी पुलिस की टीम ने मंगलवार को धनबाद के पुटकी साईं मंदिर निवासी कुंदन कुमार व पुटकी 10 नंबर निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों को जेल भेज दिया गया है.

उनके साथी भागाबांध निवासी माणिक हाड़ी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि यह गिरोह चंदनकियारी और धनबाद के बरवाअड्डा से बाइक चोरी करने के मामले में भी शामिल है. यह गिरोह दोनों जिलों में घटनाएं करता था. एसडीपीओ ने छापेमारी दल में शामिल हवलदार उमेश कुमार, दीपक कुमार व महेंद्र कुमार की सराहना की है.

सीडब्ल्यूसी अधिकारी के खाता से 39 हजार उड़ाया
बोकारो के बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ प्रभाकर बुधवार को साइबर अपराधियों के शिकार बन गये. उनके बैंक खाते से 39 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. डाॅ प्रभाकर ने इस संबंध में सेक्टर 4 थाना में आवेदन दिया है. बताया कि किसी ने फोन कर बताया कि सेक्टर4 एसबीआइ से बोल रहे हैं, आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है. उन्होंने एटीएम कार्ड नंबर पता था. फिर उनके मोबइल पर एक ओटीपी आया, जिसे कार्ड अन ब्लॉक करने के लिए पूछ लिया. इसके बाद उनके खाता से पैसे की निकासी हो गयी.
दो आवासों से चोरी
सेक्टर 12 में बीती रात दो आवासों से चोरी हो गयी. सेक्टर 12 डी में आवास संख्या 2179 निवासी विमल पांडेय के गैरेज का ताला तोड़कर चोरों ने साइकिल चुरा ली. पड़ोस में अंशु शर्मा के आवास संख्या 2122 की खिड़की से मोबाइल चोरी कर ली. दोनों घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
बाइक चोर पकड़ाया
चास के जोधाडीह मोड़ में बुधवार को बाइक चोरी करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा. पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक सेक्टर 4 झोपटपट्टी का रहने वाला है और उसका नाम अजय पासी है. चास पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. इधर, हरला थाना पुलिस ने बुधवार को बसंती मोड़ में अभियान चला कर 16 साइकिलों में लदा लगभग पांच टन कोयला जब्त किया. तस्कर साइकिल छोड़ कर भाग गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola